शाओमी रेडमी 4ए की बिक्री आज, लेकिन....

हर बार की तरह, शाओमी रेडमी 4ए स्मार्टफोन गुरुवार को बिक्री के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा। बहरहाल, इस बार अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल शुरू हो चुकी है और ई-कॉमर्स वेबसाइट आज यह स्मार्टफोन सिर्फ अमेज़न प्राइम सब्सक्राइबर के लिए ही उपलब्ध कराएगी। यह फोन 5,999 रुपये में मिलेगा।

शाओमी रेडमी 4ए की बिक्री आज, लेकिन....
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 4ए की कीमत 5,999 रुपये है
  • इस फोन में 2 जीबी रैम व 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है
  • गुरुवार को होने वाली सेल 3 बजे से 4 बजे के बीच होगी
विज्ञापन
हर बार की तरह, शाओमी रेडमी 4ए स्मार्टफोन गुरुवार को बिक्री के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा। बहरहाल, इस बार अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल शुरू हो चुकी है और ई-कॉमर्स वेबसाइट आज यह स्मार्टफोन सिर्फ अमेज़न प्राइम सब्सक्राइबर के लिए ही उपलब्ध कराएगी। यह फोन 5,999 रुपये में मिलेगा।

गुरुवार को, शाओमी रेडमी 4ए (रिव्यू) की बिक्री अमेज़न इंडिया पर दोपहर 3 बजे से 4 बजे के बीच होगी। और जैसा कि हमने बताया यह फोन सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर ही खरीद सकेंगे। कंपनी का कहना है कि जो यूज़र अपने फ्री ट्रायल का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए भी स्मार्टफोन उपलब्ध होगा। यूज़र साइन अप कर सकते हैं और गुरुवार को सेल में हिस्सा ले सकते हहैं। ऑनलाइन शॉपिंग साइट के मुताबिक, सिटीबैंक कैशबैक ऑफर भी उपलब्ध नहीं है। याद दिला दें कि, अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल के दौरान सिटीबैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर डेस्कटॉप साइट से 10 प्रतिशत जबकि ऐप से 15 प्रतिशत कैशबैक मिल रहा है।


लेकिन आइडिया से मिलने वाला ऑफर अभी भी उपलब्ध है। अमेज़न इंडिया से रेडमी 4ए खरीदने वाले ग्राहकों को आइडिया 343 रुपये में 28 जीबी 4जी डेटा और अनलिमिटेड कॉल का ऑफर दे रही है। इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। 28 दिन के बाद ग्राहक 343 रुपये में ही एक बार फिर इन सभी फायदों को ले सकते हैं। यह ऑफर 30 जून 2017 तक चलेगा। इसके अलावा किंडल बुक्स के लिए 200 प्रमोशन क्रेडिट भी मिलेंगे। रेडमी 4ए का ओरिजिनल मी केस भी 399 रुपये की जगह 349 रुपये में मिलेगा। और मी बेसिक इन-ईयर ईयरफोन भी 599 रुपये में उपलब्ध होंगे।

(पढ़ेंः शाओमी रेडमी 4ए का रिव्यू)

शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरे की बात करें तो रेडमी 4ए में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। रेडमी 4ए में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 139.5x70.4x8.5 मिलीमीटर और वज़न 131.5 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में 3120 एमएएच की बैटरी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Small and light
  • VoLTE support
  • Easy to use with one hand
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera performance could be better
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3120 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »