• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल: आईफोन 7, सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो व मोटो जी4 प्लस समेत कई गैज़ेट पर छूट

अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल: आईफोन 7, सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो व मोटो जी4 प्लस समेत कई गैज़ेट पर छूट

गुरुवार से अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल की शुरुआत हो गई है। इस सेल में कई प्रोडक्ट जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप, एक्सेसरी, टीवी, फैशन और कंज़्यूमर प्रोडक्ट पर छूट मिल रही है। अमेज़न सेल में ऐप्पल, सैमसंग, मोटो और कूलपैड के कई लोकप्रिय स्मार्टफोन पर ऑफर दिए जा रहे हैं। जबकि आज होने वाली रेडमी 4ए की सेल में सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर ही हिस्सा ले सकेंगे।

अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल: आईफोन 7, सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो व मोटो जी4 प्लस समेत कई गैज़ेट पर छूट
ख़ास बातें
  • अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल गुरुवार रात 12 बजे से शुरू हो गई है
  • आईफोनन 7 32 जीबी 43,999 रुपये में उपलब्ध है
  • मोटो, सैमसंग और कूलपैड स्मार्टफोन पर भी ऑफर मिल रहे हैं
विज्ञापन
गुरुवार से अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल की शुरुआत हो गई है। इस सेल में कई प्रोडक्ट जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप, एक्सेसरी, टीवी, फैशन और कंज़्यूमर प्रोडक्ट पर छूट मिल रही है। अमेज़न सेल में ऐप्पल, सैमसंग, मोटो और कूलपैड के कई लोकप्रिय स्मार्टफोन पर ऑफर दिए जा रहे हैं। जबकि आज होने वाली रेडमी 4ए की सेल में सिर्फ अमेज़न प्राइम मेंबर ही हिस्सा ले सकेंगे। इसके अलावा लैपटॉप जैसे मैकबुक एयर 13, लेनोवो आइडियापैड 110 लैपटॉप के साथ-साथ असूस और एचपी के भी कई लैपटॉप पर दिनभर लाइटनिंग डील के तहत ऑफर हैं। अमेज़न पर मिल रहे सबसे बेहतर ऑफर के बारे में यहां जानें-

आईफोन 7 32 जीबी की कीमत 60,000 रुपये है और अमेज़न सेल ऑफर में यह 43,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर भी अमेज़न 11,002 रुपये तक की छूट दे रही है। आईफोन 7 128 जीबी वेरिएंट आमतौर पर 56,000 रुपये में बिकता है और सेल में इस फोन को 52,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, वहीं एक्सचेंज ऑफर के तहत 11,002 रुपये की छूट भी पाई जा सकती है।

सैमसंग गैलेकसी सी7 प्रो स्मार्टफोन अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में 25,999 रुपये में मिल रहा है। 27,999 रुपये में लॉन्च हुए इस फोन की कीमत 2,000 रुपये तक कम हो गई है। वहीं मोटो जी4 प्लस 2,000 रुपये की छूट के साथ सेल में 11,499 रुपये में उपलब्ध है और इस पर 9,112 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट उपलब्ध है। कूलपैड नोट 5 32 जीबी स्टोरोज वेरिएंट 1,000 रुपये की छूट के साथ 9,999 रुपये में (7,662 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट) मिल रहा है। वनप्लस 3टी पर 11,002 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट है, हालांकि यह फोन पुरानी कीमत 29,999 रुपये में ही उपलब्ध है। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि शाओमी रेडमी 4ए स्मार्टफोन 5,999 रुपये की कीमत में सिर्फ प्राइम मेंबर के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की सेल अमेज़न पर गुरुवार दोपहर 3 बजे से शुरू होगी।

अमेज़न लाइटनिंग डील में लैपटॉप पर मिलने वाले ऑफर की बात करें तो, मैकबुक एयर 13 का इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम वेरिएंट 51,999 रुपये में उपलब्ध है। इससे पहले यह डिवाइस 56,000 रुपये में उपलब्ध था। इसी तरह, ब्लैक स्पोर्ट बैंड के साथ ऐप्पल वॉच सीरीज़ 1 42एमएम वेरिएंट पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट है। यह वॉच लाइटनिंग डील में 21,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि 38एमएम वेरिएंट 19,999 रुपये में खरीदी जा सकती है।

अमेज़न की ग्रेट इंडिययन सेल में टीवी पर भी छूट मिल रही है। सैन्यो 43 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी 9,500 रुपये की छूट के साथ 24,490 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसी तरह, 55 इंच टीसीएल अल्ट्रा-एचडी स्मार्ट एलईडी टीवी 3,000 रुपये की छूट के साथ 45,990 रुपये में अमेज़न सेल में खरीदा जा सकता है।

इसके साथ ही अमेज़न किंडल पेपरव्हाइट पर 2,000 रुपये की छूट है और इसे 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 999 रुपये की छूट के साथ ऑल-न्यू किंडल 5,000 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। दोनों ही किंडल 6 महीने के मुफ्त किंडल अनलिमिटेड सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। प्राइम मेंबर को नई अमेज़न फायर स्टिक खरीदने पर 499 रुपये अमेज़न पे बैलेंस के तौर पर वापस मिलेंगे।

7,000 रुपये की कीमत वाली सीगेट 1 टीबी हार्ड ड्राइव अभी अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल के दौरान छूट में 3,999 रुपये में उपलब्ध है। इसी तरह सैनडिस्क अल्ट्रा 16 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड को 419 रुपये (एमआरपी 675 रुपये) में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही फिटबिट फिटनेस ट्रैकर पर 20 प्रतिशत की छीट और जेबीएल हेडफोन व स्पीकर पर कम से कम 40 प्रतिशत की छूट मिल रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »