• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi, OPPO, Vivo फैंस के लिए खुशखबरी: कोई भी फोन चलाएं, डेटा ट्रांसफर की नहीं होगी दिक्कत!

Xiaomi, OPPO, Vivo फैंस के लिए खुशखबरी: कोई भी फोन चलाएं, डेटा ट्रांसफर की नहीं होगी दिक्कत!

Xiaomi ने बताया है कि कंपनी Vivo और Oppo के साथ मिलकर अन्य ब्रांड के डिवाइस पर स्विच होने पर भी डिवाइस के बीच डेटा माइग्रेट करने के लिए खास सपोर्ट तैयार कर रहे हैं।

Xiaomi, OPPO, Vivo फैंस के लिए खुशखबरी: कोई भी फोन चलाएं, डेटा ट्रांसफर की नहीं होगी दिक्कत!

तीनों ब्रांड्स के स्मार्टफोन के बीच थर्ड-पार्टी ऐप्स का डेटा भी माइग्रेट होगा

ख़ास बातें
  • Xiaomi, Vivo और Oppo के साथ मिलकर डिवाइस माइग्रेशन पर खास फीचर बना रही है
  • इससे अन्य ब्रांड्स के फोन पर स्विच करने पर डेटा माइग्रेशन आसान होगा
  • इसमें मूल सेटिंग्स और डेटा के साथ थर्ड-पार्टी ऐप डेटा भी शामिल होगा
विज्ञापन
आज के समय में मैसेजिंग से लेकर पेमेंट तक, हमारा स्मार्टफोन हमारी जिंदगी से जुड़े कई कामों को आसान बनाने वाले ऐप्स रखता है। जब हम नया स्मार्टफोन खरीदते हैं या अपने स्मार्टफोन को किसी अन्य स्मार्टफोन के साथ स्विच करते हैं, तो हमारे लिए सबसे बड़ी समस्या अपने पुराने फोन के सभी डेटा को नए फोन पर स्विच करना होता है। आप गूगल बैकअप के जरिए अपना कुछ डेटा तो स्विच कर सकते हैं, लेकिन थर्ड-पार्टी ऐप्स का डेटा ट्रांस्फर करना मुश्किल होता है, खासतौर पर यदि आप एक ब्रांड से अन्य ब्रांड पर स्विच कर रहे हो। अब, Xiaomi, Vivo और Oppo साथ मिलकर अपने यूजर्स के लिए स्मार्टफोन स्विच करना आसान बनाने के लिए काम कर रही हैं। चलिए इसके बारे में अधिक जानते हैं।

Xiaomi ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि कंपनी Vivo और Oppo के साथ मिलकर अन्य ब्रांड के डिवाइस पर स्विच होने पर भी डिवाइस के बीच डेटा माइग्रेट करने के लिए खास सपोर्ट तैयार कर रहे हैं। Xiaomi का MIUI, Oppo का ColorOS, और Vivo का OriginOS अब डिवाइस के बीच डेटा माइग्रेट करने की सुविधा सपोर्ट करेगा।

इसमें टेक्स्ट लॉग, फोटो लाइब्रेरी, ऐप लिस्ट, विभिन्न सेटिंग्स जैसे मूल डेटा के साथ-साथ थर्ड-पार्टी ऐप्स का डेटा भी शामिल होगा। आमतौर पर, ब्रांड्स के अपने खास आधिकारिक ऐप्स या Google बैकअप के जरिए लोग फोन से संबंधित सेटिंग्स या मूल डेटा को ट्रांस्फर कर सकते हैं, लेकिन यहां सबसे बड़ी समस्या थर्ड-पार्टी ऐप्स के डेटा को ट्रांस्फर करना और अन्य ब्रांड पर डेटा माइग्रेट करना होती है, लेकिन चीनों चाइनीज कंपनियों का नया प्रयास लोगों के लिए डेटा माइग्रेशन को बेहद आसान बना देगा।

Xiaomi ने अपने वीबो पोस्ट में लिखा, (अनुवादित) " यूजर्स को बेहतर स्विचिंग अनुभव प्रदान करने के लिए, Xiaomi Vivo और OPPO के साथ सहयोग कर रही है। फोटो और कॉन्टैक्ट जैसे सिस्टम डेटा के अलावा, Mi प्रतिस्थापन के लिए वीवो और ओप्पो मोबाइल फोन के थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन डेटा को माइग्रेट करने का सपोर्ट जोड़ा गया है। फोन स्विच करते समय अपने चैट हिस्ट्री के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।"

यह नया प्रोसेस कैसे काम करेगा, इस पर Xiaomi, Vivo और Oppo ने अधिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन ऐसा लगता है कि फीचर फिलहाल केवल चीन में उपलब्ध है। हालांकि, क्योंकि तीनों कंपनियों के पास भारत समेत दुनियाभर में बड़ी संख्या में उपभोग्ता हैं, तो हम उम्मीद करते हैं कि कंपनी आने वाले समय में इस फीचर को अन्य मार्केट के लिए भी पेश करेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Vivo, Oppo
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »