Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज़ आज भारत में होगी लॉन्च

शाओमी इंडिया भारत में गुरुवार को एक नई स्मार्टफोन सीरीज़ लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसके साथ ही, शाओमी मीयूआई 9 ग्लोल स्टेबल अपडेट की रिलीज़ से जुड़ी घोषणा भी करेगी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चीनी कंपनी किस स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी, लेकिन शाओमी ने संकेत दिए हैं कि यह एक सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन होगा।

Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज़ आज भारत में होगी लॉन्च
ख़ास बातें
  • शाओमी मीयूआई 9 ग्लोबल स्टेबल अपडेट की घोषणा करेगी
  • इवेंट में नया रेडमी फोन लॉन्च होने की उम्मीद है
  • फोन के बारे में कोई औौर जानकारी अभी नहीं मिली है
विज्ञापन
शाओमी इंडिया भारत में गुरुवार को एक नई स्मार्टफोन सीरीज़ लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसके साथ ही, शाओमी मीयूआई 9 ग्लोल स्टेबल अपडेट की रिलीज़ से जुड़ी घोषणा भी करेगी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चीनी कंपनी किस स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी, लेकिन शाओमी ने संकेत दिए हैं कि यह एक सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन होगा। और यह पूरी तरह से एक नई स्मार्टफोन सीरीज़ होगी। इससे पहले कंपनी ने भारतीय बाज़ार में स्मार्टफोन को रीब्रांडिंग के साथ पेश किया है, उम्मीद है कि इस बार भी ऐसा ही कुछ होगा। नई दिल्ली में होने वाला इवेंट दोपहर 12 बजे से शुरू होगा और मीडॉटकॉम पर इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

शुरुआत में, शाओमी मी नोट 3 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। क्योंकि भारत में यह 'ब्रांड न्यू सीरीज़' होगी क्योंकि भारत में अभी तक मी नोट स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया गया है, हालांकि बाद में शाओमी ने इस तरह की ख़बरों से इनकार कर दिया। रेडमी इंडिया अपने ट्विटर हैंडल पर लॉन्च का प्रचार कर रही है और गुरुवार को नई रेडमी सीरीज़ के लॉन्च होने की उम्मीद है। इवेंट से जुड़ी सभी लेटेस्ट जानकारी के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें।

अब बात करते हैं मीयूआई 9 की। शाओमी की कस्टम एंड्रॉयड रॉम का लेटेस्ट वर्ज़न को सबसे पहले जुलाई में पेश किया गया था। और तब से अब तक कई बार बीटा वर्ज़न में उपलब्ध कराया गया है। शाओमी ने चीन के बाहर मीयूआई 9 ग्लोबल स्टेबल अपडेट की रिलीज़ की पुष्टि कर दी है। और इसकी घोषणा गुरुवार को होने वाले लॉन्च इवेंट में की जाएगी।

MIUI 9 में कई नए फीचर जोड़े गए हैं और कई पुराने फीचर को बेहतर बनाया गया है। ज्यादा तेज ऐप लोड टाउम, नए डिजाइन एलीमेंट, लॉक स्क्रीन पर शॉर्टकट, स्प्लिट स्क्रीन फीचर, स्मार्ट फंक्शनालिटी और अन्य फीचर इसका हिस्सा होंगे।

Xiaomi का कहना है कि मीयूआई 9 सिस्टम को ऑप्टिमाइज करके ज़्यादा दमदार परफॉर्मेंस के लिए तैयार करेगा। ऐप्स पहले की तुलना में ज़्यादा तेजी से लोड होंगे। एक और अहम खासियत है इमेज सर्च फीचर, इसकी मदद से आप सिर्फ कीवर्ड टाइप करके किसी खास तस्वीर को खोज सकते हैं।

स्मार्ट असिस्टेंट फीचर की मदद से आप अपने फोन में किसी भी चीज को सर्च कर सकेंगे। फोन पर होम स्क्रीन को दायीं तरफ स्वाइप करने के बाद सर्च के साथ ऐप का सुझाव आ जाएगा। यह बहुत हद तक ऐप्पल के आईओएस के स्पॉटलाइट फीचर जैसा है। गौर करने वाली बात है कि नया स्मार्ट ऐप लॉन्चर स्क्रीन पर मौज़ूद कंटेंट के आधार पर आपको ऐप लॉन्च करने का सुझाव देगा। शाओमी ने कहा कि ऊपर जिक्र किए गए फीचर में से कुछ सिर्फ चीनी यूज़र के लिए उपलब्ध होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »