चीनी कंपनी शाओमी ने अपने रेडमी 5ए स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 ग्लोबल रॉम ज़ारी कर दिया है। शाओमी रेडमी 5ए यूज़र जल्द ही अपडेट की उम्मीद कर सकते हैं। यह ओटीए अपडेट है जो अपडेटर ऐप के ज़रिए आएगा। अपडेट के लिए यूज़र ऐप में MIUI ग्लोबल स्टेबल रॉम V9.2.1.0.NCKMIEK की जांच कर सकते हैं।
Xiaomi Redmi Note 4, Mi Max 2 और Mi 6 के लिए अपडेट जारी हो चुका है। ऐसे में इन हैंडसेट के यूज़र को सिर्फ ओटीए अपडेट के नोटिफिकेशन का इंतज़ार करना चाहिए। अगर मन नहीं मान रहा है तो अपडेटर ऐप की भी जांच की जा सकती है। यहां से आप जान जाएंगे कि अपडेट आया है या नहीं। अगर आप बिल्कुल भी इंतज़ार नहीं कर सकते तो ये हैं MIUI 9 ग्लोबल स्टेबल रॉम के डाउनलोड लिंक और फ्लैशिंग का तरीका।
शाओमी इंडिया भारत में गुरुवार को एक नई स्मार्टफोन सीरीज़ लॉन्च करने के लिए तैयार है। इसके साथ ही, शाओमी मीयूआई 9 ग्लोल स्टेबल अपडेट की रिलीज़ से जुड़ी घोषणा भी करेगी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चीनी कंपनी किस स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी, लेकिन शाओमी ने संकेत दिए हैं कि यह एक सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन होगा।