शाओमी भारत में 2 नवंबर को लॉन्च करेगी नई स्मार्टफोन सीरीज़

शाओमी इंडिया अगले हफ्ते एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। कंपनी ने कहा है कि वह नई सीरीज़ को पेश करने वाली है। 2 नवंबर को होने वाले लॉन्च इवेंट में कंपनी एक नया हैंडसेट मार्केट में उतार सकती है।

शाओमी भारत में 2 नवंबर को लॉन्च करेगी नई स्मार्टफोन सीरीज़
ख़ास बातें
  • शाओमी इंडिया अगले हफ्ते एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है
  • कंपनी ने कहा है कि वह नई सीरीज़ को पेश करने वाली है
  • फोन ऐसी प्राइस कैटेगरी का हो सकता है जो शाओमी के लिए अछूता रहा है
विज्ञापन
शाओमी इंडिया अगले हफ्ते एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है। कंपनी ने कहा है कि वह नई सीरीज़ को पेश करने वाली है। 2 नवंबर को होने वाले लॉन्च इवेंट में कंपनी एक नया हैंडसेट मार्केट में उतार सकती है। यह फोन ऐसी प्राइस कैटेगरी का हो सकता है जो शाओमी के लिए अछूता रहा है।

चीनी कंपनी ने कुछ महीने पहले भी ऐसा ही इनवाइट भेजा था। इस दौरान भी नई सीरीज़ की बात थी और शाओमी मी ए1 को पेश किया गया। इस फोन के साथ भारतीय मार्केट में गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोजेक्ट की वापसी हुई थी। शाओमी ने इसे गूगल के साथ साझेदारी में बनाया था। शाओमी आज की तारीख में अलग-अलग कैटेगरी में प्रोडक्ट बेचती है। सारे फोन रेडमी और मी सीरीज़ में आते हैं। शाओमी रेडमी 4ए कंपनी का सबसे सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन है और हाल ही में लॉन्च किया गया शाओमी मी मिक्स 2 सबसे महंगा। बेहद ही पतले बेज़ल वाले Xiaomi Mi MIX 2 को भारत में इस महीने की शुरुआत में 35,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 
Xiaomi

आधिकारिक इनवाइट पर गौर करें तो ऐसा लगता है कि कंपनी शाओमी मी नोट 3 को मार्केट में उतारेगी। बता दें कि भारतीय मार्केट में अब तक मी नोट रेंज का कोई भी स्मार्टफोन नहीं लॉन्च हुआ है। Xiaomi Mi Note 3 को शाओमी मी 6 का बड़ा अवतार माना जाता है। हालांकि, दोनों फोन में कुछ अंतर भी हैं। मीयूआई के एक फोरम पोस्ट से यह भी बात सामने आई है कि इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत सेल्फी होगी। बता दें कि शाओमी मी नोट 3 की सबसे अहम खासियत 'Adaptable AI Beautify' फीचर है जो बेहतर सेल्फी के लिए आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस पर आधारित अल्गोरिदम पर काम करता है। लॉन्च इनवाइट और फोरम पोस्ट में लाइटनिंग चिन्ह का इस्तेमाल हुआ है जो फास्ट चार्जिंग या बेहतर बैटरी परफॉर्मेंस की ओर इशारा करता है। यह इशारा भी मी नोट 3 की ओर ही जाता है जो 3500 एमएएच की बैटरी से लैस है। इसमें फास्ट चार्ज 3.0 डुअल पैरलल फास्ट चार्जिंग तकनीक है।

चीनी मार्केट में शाओमी मी नोट 3 के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2499 चीनी युआन (करीब 24,500 रुपये) है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले ब्लैक वेरिएंट की कीमत 2899 चीनी युआन (करीब 28,300 रुपये) है व ब्लू वेरिएंट की 2,999 चीनी युआन (करीब 29,400 रुपये) है। हम भारत में एक ही वेरिएंट को पेश किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

इस बीच कंपनी ने चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी 5ए को भी लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के लोकप्रिय शाओमी रेडमी 4ए हैंडसेट का अपग्रेड है। हो सकता है कि शाओमी इस फोन को भी भारतीय मार्केट में उतारे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Xiaomi, Xiaomi Mi Note 3
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno का दो डिस्प्ले वाला फोन Pova 8 Pro 5G लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  3. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  4. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  6. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  7. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  9. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  10. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »