शाओमी मी नोट 2 में हो सकता है डुअल रियर कैमरा, लीक टीज़र से हुआ खुलासा

शाओमी मी नोट 2 में हो सकता है डुअल रियर कैमरा, लीक टीज़र से हुआ खुलासा
ख़ास बातें
  • लीक टीज़र में शाओमी मी नोट 2 के ब्लैक कलर वेरिएंट को देखा जा सकता है
  • इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है
  • मी नोट 2 के डुअल एज़ स्क्रीन के साथ आने की उम्मीद है
विज्ञापन
शाओमी मी नोट के अपग्रेडेड वेरिएंट को लेकर पिछले काफी समय से खबरें हैं। और अब एक नए लीक टीज़र से खुलासा होता है कि जल्द ही मी नोट 2 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस टीज़र में शाओमी मी नोट 2 की झलक के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप भी देखा जा सकता है। पिछली खबरों में भी इस स्मार्टफोन के डुअल रियर कैमरे से लैस होने की खबरें सामने आ चुकी हैं।

ताजा टीज़र तस्वीर को एक बार फिर वीबो (वाया प्लेफुलड्रॉयड) पर देखा गया है और इसमें कथित शाओमी मी नोट 2 के ब्लैक कलर वेरिएंट को देखा जा सकता है। इस लीक में भी पिछली खबरों की तरह रियर पर डुअल कैमरा सेटअप होने का पता चला है। इसके अलावा इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारी टीज़र से नहीं मिली है। मी नोट 2 को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा है और इसके 14 सितंबर को हुए इवेंट में लॉन्च होने की खबरें थीं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पिछले हफ्ते ही शाओमी ने मी 5एस और मी 5एस प्लस स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए। ये दोनों फोन मेटल बिल्ड से बने हैं और मी 5एस प्लस में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप भी दिया गया है। इन दोनों ही स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है।

अगर बात करें मी नोट 2 के स्पेसिफिकेशन की तो इस बारे में लीक में काफी कुछ पता चल चुका है। इस स्मार्टफोन के सैमसंग गैलेक्सी एस7 एज़ की तरह डुअल एज़ स्क्रीन से लैस होने की उम्मीद है। इसके अलावा आईफोन 7 की तरह डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है। मेटल बॉडी वाले इस फोन में 5.5 इंच ओलेड स्क्रीन हो सकता है।

उम्मीद है कि मी नोट 2 को 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इनकी कीमत क्रमशः 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) और 2,799 चीनी युआन (करीब 28,000 रुपये) होगी। इस स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 3600 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में नीचे की तरफ दो स्पीकर ग्रिल और आगे की तरफ एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिए जाने की संभावना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »