शाओमी मी 5एस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

शाओमी मी 5एस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • मी 5एस 3 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज में आता है
  • मी 5एस के साथ मी 5एस प्लस स्मार्टफोन भी लॉन्च हुआ है
  • मी 5एस में सोनी आईएमएक्स 378 सेंसर है
विज्ञापन
शाओमी ने मंगलवार को चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित एक इवेंट में अपना बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन मी 5एस स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। यह फोन गोल्ड, रोज़ गोल्ड, सिल्वर और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपल्बध होगा। शाओमी मी 5एस के साथ कंपनी ने ज्यादा रैम, डुअल रियर कैमरे और बड़े स्क्रीन साइज़ वाला मी 5एस प्लस स्मार्टफोन भी लॉन्च किया।

शाओमी मी 5एस के 3 जीबी रैम/ 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) और 4 जीबी रैम/ 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,299 चीनी युआन (करीब 22,900 रुपये) है। इस स्मार्टफोन की बिक्री गुरुवार से फ्लैश सेल के जरिए जेडीडॉटकॉम व मीडॉटकॉम पर होगी।

मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन वाले मी 5एस में 5.15 इंच फिुल एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन  स्क्रीन है। जिसकी डेनसिटी 428 पीपीआई है। कंपनी का दावा है कि इस फोन के डिस्प्ले में ब्राइटनेस बढ़ाने के दौरान मदद के लिए 16 अल्ट्रा-ब्राइट एलईडी लाइट दिए गए हैं। फोन में डिस्प्ले के नीचे दिए होम बटन में एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस फोन में 2.15 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू है।

बात करें कैमरे की तो इस शाओमी मी 5एस में एलईडी फ्लैश , पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0 और सोनी आईएमएक्स 378 सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं अपर्चर एफ/2.0 और 2 माइक्रोन पिक्सल के साथ 4 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।

मी 5एस को पावर देने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी। यह बैटरी फास्ट चार्जिंग 3.0 टेक्नोलॉजी से लैस है। 145.6 x 70.3 x 8.25 मिलीमीटर और वज़न 145 ग्राम है। 4जी के अलावा मी 5एस में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी, जीपीएस, ए-जीपीएस और ग्लोनास जैसे फ़ीचर हैं। फोन में जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, हॉल सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास व बैरोमीटर हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.15 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा4-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  2. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  3. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  4. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
  5. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
  6. Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: ₹30 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, 4 Android अपग्रेड्स!
  7. Lock Upp 2 Winner तो मिल गया, लेकिन गले में पहना Smart Collar क्या था? यहां जानें सब कुछ
  8. अब कैब ड्राइवरों की नौकरियां भी खतरे में? बिना ड्राइवर के दौड़ेंगी 1.2 लाख Uber टैक्सियां!
  9. Amazon Great Freedom Sale 2026: OnePlus 15 की बढ़ी हुई कीमत के बीच खरीदने का सही मौका!
  10. Hydrogen Train Technology के बारे में जानें : भारत की पहली ट्रेन जो हरियाणा से चली...
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »