• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी मी नोट 2 प्रो में 'सबसे तेज' स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर होने का दावा

शाओमी मी नोट 2 प्रो में 'सबसे तेज' स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर होने का दावा

शाओमी मी नोट 2 प्रो में 'सबसे तेज' स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर होने का दावा
विज्ञापन
शाओमी के कथिम मी नोट 2 स्मार्टफोन के बारे में जानकारियां इंटरनेट पर कई दिनों से मौजूद हैं। कयास लगाए गए हैं कि इसे 25 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। अब कथित मी नोट 2 प्रो स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आई है जिसे शाओमी मी नोट प्रो का अपग्रेडेड वेरिएंट माना जा रहा है।

चीन के एक टिप्सटर के मुताबिक, मी नोट 2 प्रो में 5.5 इंच का फुल-एचडी एमोलेड डिस्प्ले और 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। इसमें मौजूद होगी 3700 एमएएच की बैटरी। मी नोट 2 प्रो की सबसे अहम खासियत हाल ही में लॉन्च किया गया स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। इसके दो वेरिएंट होने की उम्मीद है- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज। चीनी टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि शाओमी मी नोट 2 प्रो में फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। कथित मी नोट 2 प्रो को अगस्त महीने में लॉन्च किए जाने का दावा किया गया है।

इसके अलावा शाओमी के एक और हैंडसेट को गीकबेंच वेबसाइट पर 'आल्टन' कोडनेम के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग का खुलासा ट्विटर यूज़र क्रिस्पी द्वारा किया गया है। दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन कई बार गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया जा चुका है। शाओमी 'आल्टन' ने गीकबेंच के सिंगल कोर टेस्ट में 980 का स्कोर हासिल किया। मल्टी-कोर टेस्ट में इसे 4076 प्वाइंट मिले।

वैसे हमारा सुझाव होगा कि इन दावों और कयासों को ब्रह्म सत्य नहीं मानें। शाओमी की ओर से इनके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पुरानी रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि मी नोट 2 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे।

चीन के एक वीबो टिप्सटर ने दावा किया है कि शाओमी मी नोट 2 के 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) और 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,000 रुपये) होगी। टॉप एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा और इसकी कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 35,000 रुपये) होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »