शाओमी मी नोट 2 स्मार्टफोन को 25 जुलाई को लॉन्च किए जाने का दावा

शाओमी मी नोट 2 स्मार्टफोन को 25 जुलाई को लॉन्च किए जाने का दावा
विज्ञापन
शाओमी मी नोट के अगले वेरिएंट को लेकर चीन से एक अहम जानकारी सामने आई है। ख़बर है कि चीनी कंपनी शाओमी मी नोट 2 को 25 जुलाई को लॉन्च करेगी। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने हाल ही में इसका पहला टीज़र भी जारी किया था। इस हैंडसेट को लॉन्च किए जाने की चर्चा तो बहुत दिनों से थी, लेकिन यह पहला मौका है जब तारीख को लेकर खुलासा हुआ है।

गिज़्मोचाइना की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस फोन में 5.7 इंच का डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन चिपेसट से होगा। इसकी कीमत 2,499 चीनी युआन होने की जानकारी दी गई है। गौर करने वाली बात है कि ये दावे पुरानी रिपोर्ट से मेल खाते हैं।

पुरानी रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि मी नोट 2 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे।

चीन के एक वीबो टिप्सटर ने दावा किया है कि शाओमी मी नोट 2 के 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) और 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 30,000 रुपये) होगी। टॉप एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा और इसकी कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 35,000 रुपये) होगी।

अब तक लीक हुई जानकारियों से पता चलता है कि मी नोट 2 में 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे, 4000 एमएएच की बैटरी, फास्ट चार्ज़िंग सपोर्ट, फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3डी टच डिस्प्ले होंगे।

हम साफ कर दें कि अभी तक शाओमी की ओर इस स्मार्टफोन के किसी भी स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर की पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में कयासों पर पूरी तरह से विश्वास करना गलत होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi Note 2, Xiaomi Mi Note 2 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JioHome: अब TV, Wi-Fi और OTT के लिए अलग-अलग रिचार्ज नहीं, एक ही प्लान में मिलेगा सब कुछ
  2. 7540mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Redmi फोन पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  4. सस्ती EV की तलाश? ₹4.69 लाख से शुरू होती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, कुछ में मिलती है 400km+ रेंज
  5. Flipkart Freedom Sale में स्मार्टफोन और लैपटॉप पर धांसू डिस्काउंट, अभी से जानें डील्स के बारे में
  6. Amazon Great Freedom Sale: स्मार्टफोन, लैपटॉप मिलेंगे बंपर सस्ते, डील्स का हुआ खुलासा, अभी से कर लें तैयारी
  7. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  9. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  10. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »