शाओमी मी नोट 2 की तस्वीर फिर लीक, डु्अल एज डिस्प्ले होने का खुलासा

शाओमी मी नोट 2 की तस्वीर फिर लीक, डु्अल एज डिस्प्ले होने का खुलासा
ख़ास बातें
  • एक नए लीक में शाओमी मी नोट 2 की नई तस्वीरें सामनें आईं हैं
  • इससे पहले शाओमी मी नोट 2 की में डुअल कैमरा सेटअप होने का पता चला था
  • मी नोट 2 की कीमत 5,699 चीनी युआन (करीब 57,000 रुपये) से शुरू हो सकती है
विज्ञापन
शाओमी 25 अक्टूबर को चीन में आयोजित होने वाले एक इवेंट में मी नोट 2 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। लेकिन लॉन्च से पहले लगातार इस स्मार्टफोन के बारे में लीक में लगातार जानकारी सामने आरही है। अब एक नए लीक में शाओमी मी नोट 2 की नई तस्वीरें लीक हुई हैं। और इनसे आने वाले स्माटफोन में रियर पर दो कैमरे ना होकर एक कैमरा होने का पता चलता है।

इससे पहले शाओमी मी नोट 2 की कथित लीक तस्वीर में डुअल कैमरा सेटअप होने का खुलासा हुआ था। हालांकि, एक वीबो यूज़र द्वारा पोस्ट की गई ताजा तस्वीरों से कुछ और ही कहानी बयां होती है। अगर ये तस्वीरें सही हैं तो शाओमी मी नोट 2 में रियर पर एक कैमरा होगा। इस तस्वीर से एक बार फिर इस फोन में डुअल एज स्क्रीन होने का पता चलता है। इन तस्वीरों में सैमसंग एज सीरीज़ की तरह जेट ब्लैक कलर वेरिएंट में डुअल कर्व्ड स्क्रीन होने का खुलासा होता है।

इस ताजा लीक में उन पिछली खबरों का खंडन होता है जिनमें मी नोट 2 में बिना कर्व्ड किनारों के एक एज-टू-एज बेजेल लेस डिस्प्ले होने का पता चला था। लीक और खबरों पर आधारित इन जानकारियों पर पूरी तरह भरोसा ना करें। जल्द ही आधिकारिक लॉन्च के साथ इस बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।

जैसा कि बताया गया मी नोट 2 के लॉन्च होने की खबरें पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 3600 एमएएच की बैटरी हो सकती है। इसके अलावा इस फोन में नीचे की तरफ दो स्पीकर ग्रिल और आगे की तरफ एक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। मी नोट 2 को 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

मी नोट 2 के टॉप वेरिएंट की कीमत 5,699 चीनी युआन (करीब 57,000 रुपये) हो सकती है और इसकी बिक्री चीन में एक नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »