शाओमी का अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है मी नोट 2

शाओमी का अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है मी नोट 2
ख़ास बातें
  • प्रजेंटेशन स्लाइड लीक होने से मी नोट 2 की कीमत का हुआ खुलासा
  • हैंडसेट की कीमत करीब 57,000 रुपये होगी
  • इसकी बिक्री 1 नवंबर से शुरू होने की खबर है
विज्ञापन
शाओमी के मी नोट 2 स्मार्टफोन को लेकर पिछले काई हफ्तों से लीक और खबरों में जानकारी सामने आई है। चीनी कंपनी 25 अक्टूबर को चीन में एक इवेंट भी आयोजित कर रही है जहां इस डिवाइस के लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके अलावा शाओमी के सीईओ ली जून ने हाल ही में सखुलासा किया था कि मी नोट 2 एक सरप्राइज़ के साथ आएगा। अब एक लीक स्लाइड में शाओमी मी नोट 2 की कीमत लीक होने की उम्मीद है।

लीक के मुताबिक, शाओमी मी नोट 2 की कीमत 5,699 चीनी युआन (करीब 57,000 रुपये) होगी। और इसकी बिक्री एक नवंबर से शुरू होगी। अगर लीक हुई कीमतें सही साबित होती हैं तो मी नोट 2 कंपनी का अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन होगा।

इससे पहले लीक रिपोर्ट में शाओमी मी नोट 2 में नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर व 6 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ था। इस हैंडसेट में क्वाडएचडी स्क्रीन के साथ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है। कथित मी नोट 2 के एक दूसरे वेरिएंट में फुल एचडी डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज हो सकती है। इस फोन में 21 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 3600 एमएएच की बैटरी हो सकती है।

हाल ही में एक दूसरे लीक में इस स्मार्टफोन में बेज़ेल लेस डिस्प्ले होने का पता चला था। इससे पहले इस फोन के डुएल एज डिस्प्ले के साथ आने का खुलासा हुआ था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »