शाओमी मी नोट 2 स्मार्टफोन 25 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च

शाओमी मी नोट 2 स्मार्टफोन 25 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
शाओमी ने चीन में 25 अक्टूबर को एक इवेंट आयोजित करने का ऐलान किया है। इस इवेंट में कंपनी शाओमी मी नोट 2 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। शाओमी मी नोट 2 को लेकर पहले ही कई लीक और खबरों में जानकारी सामने आ चुकी है। इसके अलावा, ताजा लीक से संकेत मिलते हैं कि मी नोट 2 में आगे सिर्फ डिस्प्ले होगी और कोई सेंसर व फ्रंट कैमरा नहीं होगा। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन का लुक बाजार में उपलब्ध दूसरे फोन से काफी अलग होगा। लेकिन इसमें पहले आई खबरों के मुताबिक डुअल एज डिस्प्ले नहीं होगा।

शाओमी चीन में 25 अक्टूबर को पीकिंग विश्वविद्यालय में एक इवेंट का आयोजन करेगी जहां मी नोट के अपग्रेडेड वेरिएंट के लॉन्च होने की खबर है। शाओमी ने यह भी ऐलान किया कि हॉंगकॉंग के अभिनेता टोनी लीयुंग इवेंट में होस्ट होंगे।

इसके अलावा, वीबो पर शाओमी मी नोट 2 की कुछ तस्वीरें भी लीक हुई हैं जिनसे शाओमी मी नोट 2 के चारों किनारों पर पतले बेज़ेल होंगे। आमतौर पर स्मार्टफोन में डिस्प्ले के नीचे नेविगेशन बटन और ऊपर की तरफ फ्रंट कैमरा होता है लेकिन इन तस्वीरों में कोई सेंसर नहीं दिख रहा है। मी नोट 2 में इसकी जगह एक एज-टू-एज डिस्प्ले है। इन तस्वीरों से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन मीयूआई ओएस पर चलेगा।

इन तस्वीरों से पिछली खबरों का विरोधाभास होता है जिनमें कहा गया था कि मी नोट 2 में एक डुअल-एज डिस्प्ले होगा। हालांकि, लीक तस्वीरों में स्मार्टफोन का सिर्फ अगला हिस्सा दिख रहा है। इसलिए पहले आई फोन के रियर को लेकर खबरें सही हो सकती हैं।

मी नोट 2 के इससे पहले कई बार लॉन्च होने की खबरें आईं। 14 सितंबर को भी इस फोन के लॉन्च होने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लेकिन इसके बाद कंपनी के सीईओ ली जुन ने यह कहते हुए चर्चा को आगे बढ़ाया कि मी नोट 2 एक सरप्राइज़ के साथ आएगा। लेकिन, लगता है कि शाओमी अब इन सभी खबरों पर विराम लगाते हुए फोन को 25 अक्टूबर को लॉन्च करेगी।

जैसा कि हमने बताय कि मी नोट 2 के कई स्पेसिफिकेशन को लेकर पहले ही कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। इस फोन में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 3600 एमएएच की बैटरी हो सकती है। नीचे की तरफ दो स्पीकर ग्रिल और फ्रंट में एक स्पीकर हो सकता है। इसके अलावा मी नोट2 को 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज के साथ क्रमशः 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) व 2,799 चीनी युआन (करीब 28,000 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »