शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की यह कमी अपडेट के ज़रिए हुई दूर

रेडमी नोट 5 प्रो में इयरफोन के इस्तेमाल के दौरान आवाज़ कम होने की शिकायतों को पीड़ितों ने मी फोरम पर रखा था। अब कंपनी ने अब मीयूआई 9.2.5.0 ओटीए अपडेट जारी कर समस्या का समाधान करना शुरू कर दिया है।

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की यह कमी अपडेट के ज़रिए हुई दूर
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 5 प्रो के कुछ यूज़र ने वॉल्यूम से जुड़ी शिकायतें
  • शिकायतों को पीड़ितों ने मी फोरम पर रखा था
  • कंपनी अब मीयूआई 9.2.5.0 ओटीए अपडेट से दे रही समाधान
विज्ञापन
शाओमी के लोकप्रिय स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 प्रो के कुछ यूज़र ने वॉल्यूम से जुड़ी शिकायतें की थीं। इयरफोन के इस्तेमाल के दौरान आवाज़ कम होने की शिकायतों को पीड़ितों ने मी फोरम पर रखा था। अब कंपनी ने अब मीयूआई 9.2.5.0 ओटीए अपडेट जारी कर समस्या का समाधान करना शुरू कर दिया है। नया अपडेट, रेडमी नोट 5 प्रो में फेस अनलॉक फीचर अपडेट के ठीक बाद आया है।


गैजेट्स 360 को दिए एक बयान में शाओमी के प्रवक्ता ने बताया, हमें रेडमी नोट 5 प्रो के यूज़र ने हेडफोन जैक में ऑडियो आउटपुट की समस्या से अवगत करवाया था। हमने संज्ञान लिया और ओटीए अपडेट के ज़रिए ठीक करना शुरू कर दिया है।'' बता दें कि इस अपडेट को सेटिंग - सिस्टम अपडेट्स में जाकर हासिल किया जा सकता है। साथ ही अपडेटर ऐप के ज़रिए भी इससे समस्या का समाधान संभव है। दरअसल शिकायत यह थी कि रेडमी नोट 5 प्रो में इयरफोन का इस्तेमाल करते ही वॉल्यूम कम हो जाता है। हालांकि, लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करते हुए ऐसी समस्या नहीं आती।  

समाधान पेश करने को लेकर शाओमी की तरफ से दिखाई गई फुर्ती से स्पष्ट है कि कंपनी अपना मुकाबला कमज़ोर नहीं होने देना चाहती। पिछले महीने ही कंपनी ने इस हैंडसेट के यूज़र को फेस अनलॉक फीचर का 'तोहफा' दिया था। डुअल सिम वाला रेडमी नोट 5 प्रो भारत में पिछले महीने 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। इसमें 5.99 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है. फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर पर चलता है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम (विकल्प के तौर पर) दिए गए हैं। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 4000 एमएएच की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »