Xiaomi Mi Max 2 आज भारत में पहली बार बिकेगा

शाओमी के लेटेस्ट फैबलेट शाओमी मी मैक्स 2 गुरुवार को पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। मी मैक्स 2 की पहली सेल कंपनी की तीसरी मी एनिवर्सरी सेल के मौके पर मीडॉटकॉम पर सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी। 27 जुलाई को ऑफलाइन व ऑनलाइन उपलब्ध कराने सपहले शुक्रवार को भी फोन की बिक्री इसी समय की जाएगी।

Xiaomi Mi Max 2 आज भारत में पहली बार बिकेगा
विज्ञापन
शाओमी के लेटेस्ट फैबलेट शाओमी मी मैक्स 2 गुरुवार को पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। मी मैक्स 2 की पहली सेल कंपनी की तीसरी मी एनिवर्सरी सेल के मौके पर मीडॉटकॉम पर सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी। 27 जुलाई को ऑफलाइन व ऑनलाइन उपलब्ध कराने सपहले शुक्रवार को भी फोन की बिक्री इसी समय की जाएगी। याद दिला दें कि शाओमी मी मैक्स2 को इसी साल मई में चीन में लॉन्च किया गया था। और भारत में यह फोन इसी हफ्ते लॉन्च हुआ है। कंपनी का दावा है कि भारत में बेची जाने वालीं मी मैक्स 2 की सभी यूनिट भारत में बनी हैं।  मी मैक्स 2 की सबसे अहम ख़ासियत हैं इसमें दिया गया 6.44 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, 5300 एमएएच बैटरी, 4 जीबी रैम और सोनी आईएमएक्स386 सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा। यह फोन मैट ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

शाओमी मी मैक्स 2 की भारत में कीमत

6.44 इंच बड़े स्क्रीन वाला मी मैक्स 2 फैबलेट की कीमत भारत में 16,999 रुपये है। इसके अलावा रिलायंस जियो के साथ साझेदारी के तहत मी मैक्स 2 यूज़र को 100 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा मिलेगा। यह ऑफर 31 मई 2018 तक 309 रुपये के 10 रीचार्ज कराने तक सीमित है। और इस कीमत के साथ स्मार्टफोन की टक्कर भारत में सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स, सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स, लेनोवो फैब 2 प्लस, ओप्पो एफ3, ओप्पो एफ1एस, हॉनर 8 और हॉनर 8 लाइट से होगी।

शाओमी मी मैक्स 2 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (माइक्रो+नैनो) वाला शाओमी मी मैक्स 2 एंड्रॉयड 7.0 आधारित मीयूआई 8 पर चलता है। इस फोन 6.44 इंच (1080x1920 पिक्सल) फुल एचडी का बड़ा डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 342 पीपीआई है। कंपनी का कहना है कि दिन की रोशनी में भी फोन को इस्तेमाल करना बेहद आसान होगा। इस स्मार्टफोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। रैम 4 जीबी और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है।

शाओमी मी मैक्स2 के कैमरे की बात करें तो इसमें सोनी आईएमएक्स386 सेंसर (1.25 माइक्रोन पिक्सल के साथ) के साथ एक 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.2 और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। वहीं आगे की तरफ़, मी मैक्स 2 में एक अपर्चर एफ/2.0 और रियल-टाइम ब्यूटिफकेशन के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

बात करें स्टोरेज की तो, शाओमी ने भारत में सिर्फ 64 इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए शाओमी मी मैक्स 2 में 4जी वीओएलटीई के अलावा, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, यूएबी टाइप-सी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। सेंसर की बात करें तो मी मैक्स 2 में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इन्फ्रारेड सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।  

शाओमी मी मैक्स 2 का वज़न 211 ग्राम है और डाइमेंशन 174.1x88.7x7.6 मिलीमीटर है। शाओमी मी मैक्स 2 में आपको बड़ी 5300 एमएएच की बैटरी मिलेगी। शाओमी मी मैक्स 2 की बैटरी फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी। इसकी बैटरी एक घंटे में 68 फीसदी चार्ज हो जाएगी। शाओमी मी मैक्स 2 की बैटरी लाइफ दो दिन होने का दावा किया गया है। इसके अलावा कंपनी का दावा है फोन से 57 घंटे तक का टॉक टाइम और 18 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Pleasing aesthetics and build quality
  • Vivid display
  • Good performance
  • Strong battery life
  • 4K video support
  • कमियां
  • Unwieldy
  • Low-light camera quality is average
  • Hybrid SIM slot
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4850 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  2. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  3. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  5. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  6. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  8. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  9. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  10. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »