Xiaomi Mi Max 2 का मैटे ब्लैक कलर वेरिएंट लॉन्च

चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने पिछले महीने अपने फैबलेट मी मैक्स 2 को लॉन्च किया था। यह कंपनी के लोकप्रिय Xiaomi Mi Max फैबलेट का अपग्रेड है। Xiaomi Mi Max 2 स्मार्टफोन को पहले सिर्फ गोल्ड कलर में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इसका नया मैटे ब्लैक वेरिएंट पेश किया है।

Xiaomi Mi Max 2 का मैटे ब्लैक कलर वेरिएंट लॉन्च
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Max 2 पहले सिर्फ गोल्ड कलर में हुआ था लॉन्च
  • नए वेरिएंट की कीमत 1,899 हॉन्गकॉन्ग डॉलर (करीब 15,685 रुपये) है
  • नए अवतार वाले शाओमी मी मिक्स 2 के सारे स्पेसिफिकेशन गोल्ड वेरिएंट वाले ही
विज्ञापन
चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने पिछले महीने अपने फैबलेट मी मैक्स 2 को लॉन्च किया था। यह कंपनी के लोकप्रिय Xiaomi Mi Max फैबलेट का अपग्रेड है। Xiaomi Mi Max 2 स्मार्टफोन को पहले सिर्फ गोल्ड कलर में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इसका नया मैटे ब्लैक वेरिएंट पेश किया है। नए कलर वेरिएंट को सिर्फ हॉन्गकॉन्ग में लॉन्च किया गया है। नए अवतार वाले शाओमी मी मिक्स 2 के सारे स्पेसिफिकेशन गोल्ड वेरिएंट वाले ही हैं।

नए वेरिएंट की कीमत 1,899 हॉन्गकॉन्ग डॉलर (करीब 15,685 रुपये) है। Xiaomi Mi Max 2 में पुराने वेरिएंट की तरह 6.44 इंच का बड़ा डिस्प्ले है जो इस हैंडसेट की अहम खासियतों में से एक है। बड़े स्क्रीन के अलावा शाओमी मी मैक्स 2 में आपको बड़ी 5300 एमएएच की बैटरी मिलेगी। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज में शाओमी मी मैक्स 2 दो विकल्प में आता है- 64 जीबी और 128 जीबी। हालांकि, मैटे ब्लैक कलर वेरिएंट सिर्फ 64 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध है। फोन में एक आईआर ब्लास्टर होगा जो टेलीविज़न और एयर कंडीशनर के साथ रिमोट का काम करेगा।

Xiaomi Mi Max की तरह शाओमी मी मैक्स 2 में फुल मेटल बॉडी है। इसमें चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल निचले पैनल पर दिए गए हैं। शाओमी मी मैक्स 2 की बैटरी फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी। इसकी बैटरी एक घंटे में 68 फीसदी चार्ज हो जाएगी। शाओमी मी मैक्स 2 की बैटरी लाइफ दो दिन होने का दावा किया गया है।

शाओमी मी मैक्स 2 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ सपोर्ट और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। प्राइमरी कैमरे में सोनी आईएमएक्स386 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। शाओमी ने बताया है कि मी मैक्स 2 में वही प्राइमरी इमेज सेंसर होगा जो हमें शाओमी मी 6 में देखने को मिला था। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

गौर करने वाली बात है कि अब तक शाओमी मी मैक्स 2 को भारत में लॉन्च करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने इशारों में कहा था कि कंपनी जुलाई महीने में इस हैंडसेट को भारतीय मार्केट में उतार सकती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium looks and solid build quality
  • Battery life is impressive
  • Overall performance is decent
  • Quick charging support
  • कमियां
  • Too bulky for any pocket
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera could have been better
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »