• होम
  • मोबाइल
  • guide
  • Xiaomi Mi A3 यूज़र्स के लिए अहम खबर, Android 10 अपडेट से फिलहाल बचें

Xiaomi Mi A3 यूज़र्स के लिए अहम खबर, Android 10 अपडेट से फिलहाल बचें

Xiaomi Mi A3 Android 10 अपडेट कथित तौर पर रोक लिया गया है। इस अपडेट में कंपनी ने डार्क मोड, बैटरी ऑप्टिमाइजेशन समेत कई नए फीचर्स जोड़े थे।

Xiaomi Mi A3 यूज़र्स के लिए अहम खबर, Android 10 अपडेट से फिलहाल बचें

Xiaomi Mi A3 Android 10 अपडेट में डार्क मोड भी जोड़ा गया है

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi A3 एंड्रॉयड वन फोन है, जो भारत में पिछले साल लॉन्च हुआ था
  • शाओमी मी ए3 की भारत में कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है
  • फोन को लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 अपडेट में डार्क मोड भी दिया गया था
विज्ञापन
Xiaomi Mi A3 स्मार्टफोन के लिए इस हफ्ते Android 10 अपडेट को जारी किया गया था। इस अपडेट का काफी लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा था। यूं तो इस शाओमी मी ए3 के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम के अंदर आने की वजह से इसे यह लेटेस्ट अपडेट काफी पहले मिल जाना चाहिए था, लेकिन कंपनी ने इस अपडेट के लिए जरूरत से ज्यादा समय लिया है। अब निराशाजनक बात यह है कि इतने लंबे इंतज़ार के बाद जारी किया गया शाओमी मी ए3 अपडेट यूज़र्स द्वारा समस्याओं की सूचना देने के बाद रोक लिया गया है। Xiaomi ने Mi A3 एंड्रॉयड 10 अपडेट को चरणबद्ध तरीके से जारी किया था और जारी करने के साथ ही इस अपडेट को सबसे पहले डाउनलोड और इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स ने इसमें समस्याओं की सूचना देनी शुरू कर दी, जिसके चलते कंपनी ने इस लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 अपडेट का रोल-आउट रोक लिया है।

शाओमी मी ए3 के लिए जारी किया गया एंड्रॉयड 10 अपडेट रोक लिया गया है। हालांकि, शाओमी ने अपडेट वापस लेने के बारे में सामने आई रिपोर्टों की पुष्टि नहीं की है। याद दिला दें कि फरवरी के अंत में Mi स्मार्टफोन लाइनअप के लिए Xiaomi India के ब्रांड लीड सुमित सोनल ने ट्वीट करते हुए कहा था कि कोरोनोवायरस के खतरे के चलते शटडाउन के कारण Xiaomi Mi A3 Android 10 अपडेट में देरी हुई है।

घोषणा के बाद अब कंपनी ने लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट को जारी करना शुरू ही किया था कि कुछ यूज़र्स ने इस अपडेट को लेकर शिकायतें करना शुरू कर दी, जिसके चलते कथित तौर पर कंपनी ने इस अपडेट का रोल-आउट बंद कर दिया। इस अपडेट में डार्क थीम और बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन के साथ कई नए फीचर्स को जोड़ा गया था। Piunikaweb ने एक ग्राहक सहायता ईमेल का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि मी ए3 एंड्रॉयड 10 अपडेट के रोलआउट को "कई समस्याओं" के कारण रोक दिया गया है।


भारत में भी कई Mi A3 यूज़र्स ने इस एंड्रॉयड 10 अपडेट में समस्याओं की जानकारी दी है। इसमें फिंगरप्रिंट रीडर का गायब होना, फ़ॉन्ट आकार में समस्या और ट्विटर पर आई कुछ समस्या आदि शामिल हैं। एक यूज़र ने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर कहा है कि मी ए3 लेटेस्ट एंड्रॉयड अपडेट के बाद फिंगरप्रिंट काम नहीं कर रहा है और इसके साथ ही उसे कई अन्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good cameras
  • Premium build quality
  • Excellent battery life
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Low-resolution display
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera is slow to focus at times
  • Aggressive HDR
डिस्प्ले6.08 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4030 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »