Xiaomi Mi A3 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट, डुअल-सिम समस्या हुई फिक्स

Mi कम्युनिटी फोरम ऐलान के अनुसार, लेटेस्ट Mi A3 अपडेट Global Stable ROM v11.0.17.0 QFQMIXM लेकर आया है। यह नया सॉफ्टवेयर अपडेट उन सभी यूज़र्स के लिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, जिनके पास पहले से ही MIUI 11 Global Stable ROM v11.0.16 पर हैं।

Xiaomi Mi A3 को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट, डुअल-सिम समस्या हुई फिक्स

इस नए अपडेट का साइज़ 1.3 जीबी है

ख़ास बातें
  • नया अपडेट Global Stable ROM v11.0.17.0 QFQMIXM लेकर आया
  • V11.0.3.0.QFQMXTC अपडेट से उत्पन्न हुई थी डुअल-सिम समस्या
  • Mi A3 यूज़र्स सेटिंग्स में जाकर चेक कर सकते हैं यह नया अपडेट
विज्ञापन
Mi A3 स्मार्टफोन यूज़र्स को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। हालांकि यह अपडेट कोई नया फीचर लेकर नहीं आया है बल्कि इस अपडेट के जरिए पुराने अपडेट की वजह से आ रही डुअल-सिम सपोर्ट समस्या को फिक्स किया गया है। बता दें, इस हफ्ते की शुरुआत में यह अपडेट मैक्सिकन फर्मवेयर के साथ ग्लोबल मी ए3 यूज़र्स के लिए ज़ारी किया गया था। कई यूज़र्स ने रिपोर्ट करके जानकारी दी कि गलत सॉफ्टवेयर वर्ज़न रोलआउट किया गया है, जिसे इंस्टॉल करने के बाद से ही वह अपने फोन की सेकेंडरी सिम का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन अब Xiaomi ने एक बार फिर मी ए3 यूज़र्स के लिए नया अपडेट ज़ारी कर दिया है, जो इस समस्या का समाधान लेकर आया है। यह अपडेट भारतीय यूज़र्स के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में भी पेश किया गया है।
 

Mi कम्युनिटी फोरम ऐलान के अनुसार, लेटेस्ट Mi A3 अपडेट Global Stable ROM v11.0.17.0 QFQMIXM लेकर आया है। यह नया सॉफ्टवेयर अपडेट उन सभी यूज़र्स के लिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, जिनके पास पहले से ही MIUI 11 Global Stable ROM v11.0.16 पर हैं।

फोरम पोस्ट पर मौजूद आधिकारिक चेंजलॉग के मुताबिक, नया सॉफ्टवेयर अपडेट पुराने अपडेट से उत्पन्न हुई डुअल-सिम समस्या को फिक्स करता है। Mi India Support team के ट्विटर अकाउंट के द्वारा बताया गया है कि यह अपडेट देश रोलआउट होना शुरू हो गया है। वहीं, माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर मौजूद कई यूज़र्स ने इस अपडेट की उपलब्धता को कंफर्म किया है।
 
mi


आप भी इस अपडेट की उपलब्धता को अपने मी ए3 स्मार्टफोन के सेटिंग मैन्यू में जाकर मैनुअली देख सकते हैं। आपको बता दें, इस नए अपडेट का साइज़ 1.3 जीबी है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही यूज़र्स ने आखिर अपडेट के साथ आई समस्या की शिकायत की थी, जिसकी वजह से उनके फोन में मौजूद डुअल सिम सपोर्ट काम नहीं कर रहा था। यूज़र्स की शिकायत के कुछ दिन बाद ही कंपनी ने इस नए अपडेट को पेश कर दिया है, जो कि इस समस्या का समाधान लेकर आया है। बता दें, आखिरी V11.0.3.0.QFQMXTC अपडेट में यूज़र्स को इस समस्या का सामना करना पड़ा था। यह आखिरी अपडेट Telcel-locked Mi A3 यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया था, हालांकि यह गलती से ग्लोबल यूज़र्स के लिए रिलीज़ हो गया। जिसके बाद केवल सेकेंडरी सिम समस्या ही नहीं बल्कि नए बूट एनिमेशन की समस्या भी सामने आने लगी थी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good cameras
  • Premium build quality
  • Excellent battery life
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Low-resolution display
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera is slow to focus at times
  • Aggressive HDR
डिस्प्ले6.08 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4030 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi A3, Xiaomi, Android, Mi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  2. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  3. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  4. Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर
  5. पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
  6. Amazon Great Freedom Sale में ₹23 हजार सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
  7. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  9. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »