Mi A3 को मिला गलत अपडेट, यूज़र्स हो रहे हैं परेशान

Xiaomi ने Mi A3 यूज़र्स से ओवर-द-एयर (OTA) V11.0.3.0.QFQMXTC अपडेट को इंस्टॉल नहीं करने के लिए कहा है, जो वर्तमान में ग्लोबल वेरिएंट के लिए रोल आउट किया जा रहा है।

Mi A3 को मिला गलत अपडेट, यूज़र्स हो रहे हैं परेशान

Xiaomi Mi A3 स्टॉक एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है

ख़ास बातें
  • Mi A3 को मिला यह अपडेट मैक्सिकन-टेलीकॉम Telcel के लिए था
  • हालांकि ग्लोबल वेरिएंट को मिलना था दूसरा फर्मवेयर वर्ज़न
  • अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद कई यूज़र्स को आ रही है समस्याएं
विज्ञापन
Xiaomi को पिछले कुछ समय से Mi A3 को सही अपडेट देने में परेशानियां झेलनी पड़ रही है। कंपनी स्मार्टफोन के लिए Android 10 अपडेट को कई बार रोक चुकी है और अब कुछ यूज़र्स की रिपोर्ट को सच मानें तो, शाओमी ने मी ए3 के ग्लोबल वेरिएंट के लिए एक नया मैक्सिकन फर्मवेयर अपडेट जारी किया है, जिसमें इंस्टॉल करने के बाद यूज़र्स को समस्याएं आ रही हैं। अपडेट फर्मवेयर वर्ज़न Q3QMIXM (ग्लोबल वर्ज़न) के बजाय V11.0.3.0.QFQMXTC (मैक्सिकन कैरियर-एक्सक्लूसिव) के साथ आता है और कंपनी ने यूज़र्स को इसे इंस्टॉल न करने की चेतावनी दी है।

जैसा कि मी कम्युनिटी फोरम पर घोषणा की गई है, Xiaomi ने Mi A3 यूज़र्स से ओवर-द-एयर (OTA) V11.0.3.0.QFQMXTC अपडेट को इंस्टॉल नहीं करने के लिए कहा है, जो वर्तमान में ग्लोबल वेरिएंट के लिए रोल आउट किया जा रहा है। जिन यूज़र्स ने इस अपडेट को इंस्टॉल किया है, उन्होंने फोन में दूसरे सिम के डिटेक्ट न होने की समस्या के बारे में शिकायत की है। क्योंकि अपडेट मैक्सिकन कैरियर Telcel एक्सक्लूसिव Mi A3 फोन के लिए है, जिन्होंने इसे इंस्टॉल किया है उन्हें एक नया बूट एनीमेशन भी मिला है।
 
फर्मवेयर V11.0.3.0.QFQMXTC अपडेट 1.4 जीबी डाउनलोड साइज़ में आता है और क्योंकि यह बिल्ड नंबर नहीं दिखाता है, इसलिए यूज़र्स ने मान लिया कि यह लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच था। लेकिन यह वास्तव में टेलसेल Mi A3 फोन के लिए जून 2020 का अपडेट था।

दिलचस्प बात यह है कि दूसरी सिम की समस्या को Xiaomi अपडेट में एक "गंभीर बग" (समस्या) बता रहा है। यह जानकारी नहीं दी गई है कि यह अपडेट वास्तव में मैक्सिको में टेलसेल एमआई ए3 फोन के लिए था। उन लोगों के लिए जो पहले से ही अपडेट इंस्टॉल कर चुके हैं, उसके फोन का नुक्सान तो हो ही चुका है। हालांकि, Xiaomi ने कहा है कि कंपनी इसके समाधान पर काम कर रही है, जिसे जल्द ही जारी किया जाएगा।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good cameras
  • Premium build quality
  • Excellent battery life
  • Smooth performance
  • कमियां
  • Low-resolution display
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera is slow to focus at times
  • Aggressive HDR
डिस्प्ले6.08 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4030 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi A3, Xioami Mi A3, Mi A3 update
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »