Xiaomi Mi 5X का टीज़र जारी, कलर वेरिएंट और डिज़ाइन का चला पता

शाओमी मी 5एक्स एक बार फिर ख़बरों में है। पिछले हफ्ते इस स्मार्टफोन को लेकर पहली बार लीक में पता चला था और शाओमी ने भी इस फोन की मौज़ूदगी की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने मीयूआई 9 और डुअल रियर कैमरे के साथ आने वाले मी 5एक्स स्मार्टफोन को 26 जुलाई को लॉन्च किए जाने की जानकारी दी है।

Xiaomi Mi 5X का टीज़र जारी, कलर वेरिएंट और डिज़ाइन का चला पता
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 5एक्स अगले हफ्ते चीन में लॉन्च होगा
  • लॉन्च इनवाइट से स्मार्टफोन के डिज़ाइन का पहले ही खुलासा हो गया था
  • नए टीज़र से कलर वेरिएंट और डिज़ाइन की पुष्टि होती है
विज्ञापन
शाओमी मी 5एक्स एक बार फिर ख़बरों में है। पिछले हफ्ते इस स्मार्टफोन को लेकर पहली बार लीक में पता चला था और शाओमी ने भी इस फोन की मौज़ूदगी की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने मीयूआई 9 और डुअल रियर कैमरे के साथ आने वाले मी 5एक्स स्मार्टफोन को 26 जुलाई को लॉन्च किए जाने की जानकारी दी है। मी 5एक्स की पहली सेल के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं। और पहले 24 घंटे में ही रजिस्ट्रेशन की संख्या 200,000 लाख तक पार कर गई। अब, लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के बारे में ज़्यादा जानकारी सामने आई है।

कंपनी द्वारा जारी की गईं शाओमी मी 5एक्स की तस्वीरों से उसी जानकारी का पता चलता है जो इससे पहले फोन के ओरिजिनल लॉन्च इनवाइट और बुकिंग पेज पर दी गई थी। फोन को ब्लैक, गोल्ड और रोज़ गोल्ड (पिंक) कलर वेरिएंट में लॉन्च करने की जानकारी पहले ही दी गई थी।
 
xiaomi

नई तस्वीरों से अब हम जानते हैं कि इस स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल में हार्डवेयर कैपेसिटिव बटन होंगे, और आगे की तरफ़ दिए गए कैमरा सेटअप में एक सिंगल लेंस होगा। जैसा कि पहले देखा गया, फोन के दायीं तरफ़ पावर बटव और वॉल्यूम रॉकर बटन हैं। बायीं तरफ़ कोई बटन नहीं है।
 
xiaomi

शाओमी मी 5एक्स के स्पेसफिकेशन की बात करें तो फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, एक स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होने का खुलासा हुआ है। इस स्मार्टफोन में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की पुष्टि हो चुकी है। इससे पहले एक लीक में कैमरे के डुअल टोन एलईडी फ्लैश के अलावा ऑप्टिकल ज़ूम फ़ीचर के साथ आने की जानकारी सामने आई थी। आधिकारिक तौर पर साझा की गई तस्वीर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी देखा जा सकता है।

कीमत की बात करें तो शाओमी मी 5एक्स की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) होने का खुलासा हुआ है। शाओमी मी 5एस की शुरुआती कीमत भी इतनी ही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »