शाओमी मी 5 के 'एक्सट्रीम' वेरिएंट में हैं ज्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन

शाओमी मी 5 के 'एक्सट्रीम' वेरिएंट में हैं ज्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • नया 'एक्सट्रीम' वेरिएंट 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000) रुपये में उपलब्ध है
  • शाओमी मी 5 एक्सट्रीम में ज्यादा स्पीड वाला स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है
  • इस फोन में शाओमी मी 5 ओरिजिनल की तरह ही 3000 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
शाओमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 5 का नया 'एक्सट्रीम' वेरिएंट अब चीन में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) है। नया मी 5 'एक्सट्रीम' वेरिएंट शाओमी के घरेलू बाजार में एक थर्ड पार्टी ऑनलाइन रिटेलर के जरिए मिल रहा है। इस फोन में ज्यादा क्लॉक स्पीड वाला प्रोसेसर, जीपीयू और रैम है। फोन में बाकी स्पेसिफिकेशन 'रेगुलर' शाओमी मी 5 जैसे ही हैं।

खबर लिखे जाने तक, शाओमी मी 5 के नए 'एक्सट्रीम वर्जन' को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है। इसलिए अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह 'आधिकारिक' वेरिएंट है या किसी थर्ड पार्टी रिटेलर ने ऐसा किया है। स्मार्टफोन की दुनिया में आमतौर पर इस तरह के वेरिएंट नहीं देखे जाते।

नया शाओमी मी5 'एक्सट्रीम' वेरिएंट स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 3 जीबी रैम और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू है। ओरिजिनल मी 5 से तुलना करें तो नए 'एक्सट्रीम' वेरिएंट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ की तुलना में 2.15 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। 510 मेगाहर्ट्ज़ की तुलना में जीपीयू 624 मेगाहर्ट्ज़ क्लॉक पर चलेगा जबकि रैम 1333 मेगाहर्ट्ज़ की जगह 1866 मेगाहर्ट्ज़ पर।

शाओमी ने पिछले महीने ही लॉन्च के 5 महीने बाद चीन में मी 5 की कीमतों में आधिकारिक तौर पर कटौती की थी। इस स्मार्टफोन की कीमत चीन में 1,799 चीनी युआन (करीब 18,100 रुपये) कर दी गई है। वहीं भारत में भी यह फोन 2,000 रुपये की कटौती के बाद 22,999 रुपये में उपलब्ध है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी मी 5 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसमें (1080x1920 पिक्सल) 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की डेनसिटी 428 पीपीआई है। एड्रेनो 530 जीपीयू के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। फोन में फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और सोनी आईएमएक्स298 कैमरा सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। रियर कैमरे में 4एक्सिस ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और सैफायर ग्लास, प्रोटेक्शन लेंस है। स्मार्टफोन 4के वीडियो रिकॉर्डिग को सपोर्ट करता है। फोन में 2 माइक्रोन पिक्सल के साथ 4 अल्ट्रापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे में एफ/2.0 अपर्चर है। फोन का डाइमेंशन 144.5x69.2x7.25 मिलीमीटर और वज़न 129 ग्राम है। एमआई 5 में 3000 एमएएच की बैटरी है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक को सपोर्ट करता है। फोन में टाइप-सी यूएसबी पोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एसी, ब्लूटूथ 4.2, ग्लोनास और एनएफसी मौजूद हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good design
  • Decent camera quality
  • Blazing fast performance
  • Great battery life
  • Good fingerprint sensor
  • Excellent value-for-money
  • कमियां
  • No expandable storage
  • Higher storage variants not available at launch
  • Some unusual UI customisations
  • Flash sale model makes it hard to buy
डिस्प्ले5.15 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा4-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »