Mi Smart Band 6 को भारत में आज Xiaomi के Smarter Living 2022 इवेंट के दौरान गुरुवार को लॉन्च कर दिया गया है। यह नया फिटनेस बैंड पिछले साल चीनी कंपनी द्वारा लॉन्च किए Mi Smart Band 5 का सक्सेसर है। मी स्मार्ट बैंड में बड़ा एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है।
32 इंच के Mi LED TV 4C एचडी स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड टीवी आधारित PatchWall UI पर काम करता है। इस टीवी में अन्य मी टीवी की तुलना में मोटे बेजल्स दिए गए है और इसमें Mi Quick Wake फीचर दिया गया है, जो कि टीवी को 5 सेकेंड से भी कम वक्त में ऑन कर देता है।
आपकी सहूलियत के हिसाब से हमने नए लॉन्च हुए Mi 11 Lite स्मार्टफोन की तुलना Redmi Note 10 Pro और OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन से की है, ताकि आप आसानी से समझ पाएं कि कीमत और स्पेसिफिकेशन के लिहाज़ से कौन-सा फोन आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है।
Mi 10i स्मार्टफोन भारत में पैसिफिक सनराइज कलर ऑप्शन के साथ दस्तक देगा, जिसका खुलासा खुद कंपनी ने Mi.com वेबसाइट के जरिए किया है। इस नए कलर ऑप्शन में ग्रेडिएंट फिनिश के साथ सियान और ऑरेंज शेड्स का मिश्रण देखा जा सकता है।
Xiaomi ने Flipkart Big Billion Days सेल से पहले Mi True Wireless Earphones 2C को भारत में लॉन्च किया है, जिन्हें Mi 10T और Mi 10T Pro स्मार्टफोन के साथ पेश किया गया है।
Mi 10T और Mi 10T Pro स्मार्टफोन को सितंबर में ग्लोबली पेश किया जा चुका है। यह दोनों ही फोन क्वालकॉम स्नैपड्रगैन 865 प्रोसेसर, होल-पंच डिज़ाइन और 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस हैं। मी 10टी और मी 10टी प्रो दोनों ही फोन में 5,000 एमएएच बैटरी दी जाएगी।
कंपनी भारत में 15 अक्टूबर को Mi 10T 5G और Mi 10T Pro 5G स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर रही है। यह दोनों ही फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस हो सकते हैं।
Mi Smart Band 5 में 11 प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। अन्य फिटनेस और हेल्थ फीचर्स में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, वुमेन हेल्थ ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग आदि शामिल हैं। मी स्मार्ट बैंड 5 को लेकर कहा गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 14 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है।
कंपनी अपनी स्मार्टवॉच को Mi Watch Revolve के नाम से लॉन्च करेगी, जो चीन में लॉन्च हो चुकी Mi Watch Color का रीब्रांड मॉडल होगा। Xiaomi इवेंट में मी स्मार्ट एआई स्पीकर लॉन्च होने की भी बात कही जा रही है।
Redmi 9A स्मार्टफोन 5,000 एमएएच बैटरी और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर से लैस है। रेडमी 9ए स्मार्टफोन में आपको सिंगल रियर कैमरा के साथ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच सेल्फी कैमरा मिलेगा।
Mi Watch Color और Mi Band 5 की शुरुआती कीमत चीन में क्रमश: CNY 599 (लगभग 6,400 रुपये) और CNY 189 (लगभग 2,000 रुपये) थी। माना जा सकता है कि इनकी भारतीय कीमत भी इसके आसपास ही हो सकती है।
Xiaomi का Mi TV Stick भारत में Amazon Fire TV Stick को टक्कर दे सकता है, जिसकी कीमत 3,999 रुपये है। इस डिवाइस की ज्यादातर क्षमताएं व ऐप्स सपोर्ट मी टीवी स्टिक की तरह ही हैं।