शाओमी ने की मी 5 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती

शाओमी ने की मी 5 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 5 की कीमत 2,000 रुपये कम हो गई है
  • फिलहाल यह कटौती सिर्फ चीन के लिए है
  • आने वाले हफ्ते में भारत में भी मी 5 की कीमत कम हो सकती है
विज्ञापन
लॉन्च होने के करीब पांच महीने बाद शाओमी मी 5 स्मार्टफोन की कीमतों में आधिकारिक तौर पर कटौती की गई है। चीन में यह स्मार्टफोन अब 200 चीनी युआन (करीब 2,000 रुपये) की कटौती के साथ 1,799 चीनी युआन (करीब18,100 रुपये) में मिलेगा।

शाओमी मी 5 का 3 जीबी एलपीडीडी4 रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला स्टैंडर्ड एडिशन अब चीन में 1,799 चीनी युआन (करीब 18,100 रुपये) में उपलब्ध है। जबकि 3 जीबी एलपीडीडी4 रैम और 64 जीबी स्टोरेज 2,099 चीनी युआन (करीब 21,100 रुपये) में मिलेगा। वहीं 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज वाला शाओमी मी 5 प्रो भी इतनी ही कटौती के सा 2,499 चीनी युआन (करीब 25,200 रुपये) में मिलेगा।

कंपनी ने शाओमी मी 5 को चीन में फरवरी में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। मी 5 के स्टैंडर्ड एडिशन में 3 जीबी की एलपीडीडी4 रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को 1,999 चीनी युआन (करीब 21 हजार रुपये ), 3जीबी की एलपीडीडी4 रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले हाई वेरिएंट को 2,299 चीनी युआन (करीब 24 हजार रुपये) जबकि 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज एक्सक्लूसिव एडिशन को 2,699 चीनी युआन, (करीब 28 हजार रुपये) में लॉन्च किया गया था। करीब एक महीने बाद इस स्मार्टफोन को भारत में 24,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। चीन में की गई यह कटौती जल्द ही भारत में भी की जा सकती है।

शाओमी मी 5 के अलावा शाओमी ने रेडमी 3एक्स स्मार्टफोन की कीमत में भी आधिकारिक तौर पर कटौकी की है। इस स्मार्टफोन को जून में 899 चीनी युआन (करीब 9,000 रुपये) में एक्सक्लूसिव तौर पर चाइना यूनिकॉम पर लॉन्च किया गया था। इस फोन की कीमत में 100 चीनी युआन (करीब 1,000 रुपये) की कटौती की गई है और यह चीन में 799 चीनी युआन (करीब 8,000 रुपये) में खरीदने के लिए उपलब्ध है। रेडमी 3एक्स स्मार्टफोन अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन भारत में इसी का एक वेरिएंट रेडमी 3एस 6,999 रुपये में उपलब्ध है।

इन स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की खबर सबसे पहले चीन की वेबसाइट गिज़्मोचाइना ने दी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, China, Mobiles, Xiaomi, Xiaomi Mi 5, Xiaomi Redmi 3S, Xiaomi Redmi 3X
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »