शाओमी एमआई 5 का ब्लैक कलर वेरिएंट भारत में जल्द मिलेगा: ह्यूगो बारा

शाओमी एमआई 5 का ब्लैक कलर वेरिएंट भारत में जल्द मिलेगा: ह्यूगो बारा
विज्ञापन
गूगल आईओ 2016 में गैजेट्स 360 को शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा के साथ बातचीत का मौका मिला। एंड्रॉयड टीवी सेट-टॉप बॉक्स 'एमआई बॉक्स' के लॉन्च के लिए बारा डेवलेपर कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे।

बारा ने भारतीय बाजार में कंपनी की वर्तमान स्थिति के बारे में बात की। बारा के मुताबिक, हाल ही में लॉन्च हुए रेडमी नोट 3 और शाओमी एमआई 5 को उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इन दोनों स्मार्टफोन को भारत में मार्च में लॉन्च किया गया था।

शाओमी के ह्यूगो बारा ने बताया कि भारत में इन दोनों स्मार्टफोन की मांग बहुत ज्यादा रही है। फ्लैश सेल की तरह ही ओपन सेल में भी फोन सोल्ड आउट हो रहे हैं। बारा के अनुसार, रेडमी नोट 3 अपनी कीमत व फीचर के हिसाब से भारतीय बाजार में पूरी तरह से फिट बैठता है और इसकी जबरदस्त मांग इस बात का उदाहरण है। कंपनी रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन का प्रोडक्शन बढ़ा रही है ताकि मांग के हिसाब से हैंडसेट की सप्लाई हो सके।


इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 24,999 रुपये की कीमत वाले एमआई 5 स्मार्टफोन की भी भारत में काफी मांग रही है। भारतीय ग्राहकों की मांग पूरी करने के लिए कंपनी एमआई 5 के प्रोडक्शन को तेजी से बढ़ा रही है। उनके मुताबिक , कंपनी भारत में शाओमी एमआई 5 की ज्यादा स्टॉक कीपिंग यूनिट लाने पर काम कर रही है। भारत में इस स्मार्टफोन के ब्लैक कलर वेरिएंट की जबरदस्त मांग के चलते कंपनी भारत में एमआई 5 का ब्लैक कलर वेरिएंट लाने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत में एमआई 5 को जल्द लॉन्च करने की योजना है लेकिन किसी रिलीज तारीख के बारे में नहीं बताया।

इसके अलावा बारा ने गैजेट्स 360 को एमआई बॉक्स एंड्रॉयड टीवी भी दिखाया। गूगल आईओ 2016 में लॉन्च किए गए शाओमी एमआई बॉक्स एंड्रॉयड टीवी सेट-टॉप बॉक्स की सबसे बड़ी खासियत इसका 4के वी़डियो को 60 फ्रेम प्रति सेकेंड में स्ट्रीम करना है।  एमआई बॉक्स में क्वाड-कोर एआरएम कॉर्टेक्स-ए53 सीपीयू और ग्राफिक्स के लिए माली 450 जीपीयू दिया है। इसमें 2 जीबी रैम है। यह एमआई बॉक्स 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है और यूएसबी कनेक्ट कर स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  4. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  5. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  6. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  7. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  9. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  10. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »