गूगल आईओ 2016: शाओमी ने लॉन्च किया एंड्रॉयड टीवी सेट-टॉप बॉक्स 'एमआई बॉक्स'

गूगल आईओ 2016: शाओमी ने लॉन्च किया एंड्रॉयड टीवी सेट-टॉप बॉक्स 'एमआई बॉक्स'
विज्ञापन
बुधवार को शुरू हुई गूगल की सालाना डेवलेपर कॉन्फ्रेंस गूगल आईओ में चीनी कंपनी शाओमी (स्मार्टफोन के लिए पहचाने जाने वाली) ने एंड्रॉयड टीवी द्वारा बनाया गया एक एंड्रॉयड सेट टॉप बॉक्स पेश किया। बुधवार को ही गूगल आईओ में, गूगल वीपी क्ले बेवर ने बताया कि शाओमी पहली एंड्रॉयड फोन निर्माता होगी जो गूगल के नए वीआर प्लेटफॉर्म एंड्रॉयड डेबोर्ड को सपोर्ट करने वाली डिवाइस बनाएगी।

नए एमआई बॉक्स को जल्द ही अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इसकी कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। फोन के अलावा शाओमी की एमआई टीवी के नाम से टेलीविजन की लोकप्रिय रेंज है। ये टीवी भी एंड्रॉयड से लैस हैं। शाओमी का दावा है कि कंपनी ने 2013 से अब तक 10 मिलियन से ज्यादा स्मार्ट टीवी और सेट टॉप बॉक्स बेचे हैं। हालांकि, एंड्रॉयड टीवी पर चलने वाले यह अपनी तरह का पहला एमआई बॉक्स है।

शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा ने शाओमी एमआई बॉक्स के बारे में बताया, ''शाओमी के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और अमेरिका अपने यूजर के लिए गूगल के साथ मिलकर इस प्रोडक्ट को लॉन्च करने पर मैं बहुत उत्सुक हूं। मुझे लगता है एमआई बॉक्स के साथ अमेरिकी यूजर निश्चित तौर पर एंड्रॉयड टीवी का पूररी मजा ले सकेंगे। यूजर को इसके साथ शानदार 4के एचडीआर वीडियो और दूसरे की तरह के कंटेट का मजा मिलेगा।''

एमआई बॉक्स एंड्रॉयड टीवी पर चलने वाला एक सेट-टॉप बॉक्स है और इसे 4के वीडियो कंटेट की स्ट्रीमिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, यह सेट-टॉप बॉक्स एक सेंकेंड में 60 फ्रेम तक 4के कंटेट को स्ट्रीम कर सकता है और यह एचडीआर10 स्टैंडर्ड व अपडेटेड एचडीएमआई 2.0ए स्पेसिफिकेशन सपोर्ट करता है। एचडीआर (हाइ डायनामिक रेंज) टेक्नोलॉजी से बिना शार्पनेस कम हुए ज्यादा चमकदार, कंट्रास्ट और कलर मिलते हैं। जबिक एचडीएमआई 2.0ए एचडीएमआई केबल सा लेटेस्ट वर्जन है जो सेट-टॉप बॉक्स को एक एचडीआर टेलीविजिन से कनेक्ट करने के लिए जरूरी है। इसके अलावा एमआई बॉक्स ऑडियो स्टैंडर्ड जैसे डॉल्बी डिजिटल प्लस और डीटीएस सराउंड साउंड को भी सपोर्ट करता है।

एमआई बॉक्स में क्वाड-कोर एआरएम कॉर्टेक्स-ए53 सीपीयू और ग्राफिक्स के लिए माली 450 जीपीयू दिया है। इसमें 2 जीबी रैम है। यह एमआई बॉक्स 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है और यूएसबी कनेक्ट कर स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। एमआई बॉक्स के साथ यूजर को एक ब्लूटूथ रिमोट कंट्रोल भी मिलता है जो वॉयस सर्च सपोर्ट करता है। और यह एमआई गेम कंट्रोलर को भी सपोर्ट करेगा।

एंड्रॉय टीवी बेस्ड इस सिस्टम पर हर तरह के ऐप जैसे नेटफ्लिक्स और यूट्यूब चलाए जा सकेंगे। इसके अलावा यह स्ट्रीमिंग ऐप्स के साथ आएगा जिनसे स्लिंग टीवी, पैंडोरा, वूदू जैसे दूसरे विशेष ऐप भी मिलेंगे। सबसे पहले एमआई बॉक्स को अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद दूसरे बाजारों में पेश किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android TV, Google IO, Google IO 2016, Mi Box, Xiaomi
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »