Xiaomi Mi 3rd Anniversary Sale: रेडमी 4ए एक रुपये में मिलेगा, जानें सभी ऑफर

शाओमी की सालाना मी एनिवर्सरी सेल वापस आ गई है, और हर बार की तरह शाओमी भारत में अपनी तीसरी एनिवर्सरी के मौके पर कई प्रोडक्ट पर ऑफर और डील दे रही है। मी वेबसाइट, अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर कई डील को लिस्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 21 जुलाई 2017 10:34 IST
ख़ास बातें
  • सेल में दोनों दिन कई प्रोडक्ट एक रुपये में मिलेंगे
  • रेडमी नोट 4 और दूसरे फोन सामान्य सेल में उपलब्ध होंगे
  • तीसरी मी एनिवर्सरी सेल में फ्लिपकार्ट औौर अमेज़न भी हिस्सा ले रहे हैं
शाओमी की सालाना मी एनिवर्सरी सेल शुक्रवार को भी जारी रहेगी। और हर बार की तरह शाओमी भारत में अपनी तीसरी एनिवर्सरी के मौके पर कई प्रोडक्ट पर ऑफर और डील दे रही है। शाओमी एक रुपये वाली फ्लैश सेल का आयोजन भी कर रही है, जिसमें रेडमी 4ए, वाई-फई रिपीटर 2 और 10000 एमएएच मी पावर बैंक 2 मिलेगा। मी वेबसाइट, अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर कई डील को लिस्ट कर दिया गया है। वहीं तीन रेडमी स्मार्टफोन को सामान्य सेल में दोपहर 12 बजे  उपलब्ध कराया जाएगा Xiaomi Mi 3rd Anniversary Sale में मिलने वाले दूसरे प्रोडक्ट में पावर बैंक, एक्सेसरी, मी ईयरफोन और कई दूसरी एक्सेसरी शामिल हैं।

सेल के दौरान अमेज़न, मीडॉटकॉम और फ्लिपकार्ट एसबीआई डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक ऑफर कर रहे हैं। न्यूनतम 8,000 रुपये के ट्रांज़ेक्शन पर अधिकतम 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, मी वेबसाइट पर किए गए सभी ट्रांज़ेक्शन पर 2,000 रुपये तक के गोआईबीबो  वाउचर मिलेगा जो घरेलू होटल बुकिंग के लिए मान्य होगा।
Advertisement

शाओमी मी मैक्स 2 सेल
शाओमी मी मैक्स 2 की बात करें तो यह स्मार्टफोन स्टॉक खत्म रहने तक सुबह 10 बजे से मिलेगा। इस स्मार्टपोन की कीमत 16,999 रुपये है और इसमें स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 6.44 इंच डिस्प्ले और 5300 एममएएच बैटरी है।
Advertisement

शाओमी रेडमी 4, रेडमी नोट 4, रेडमी 4ए सेल
रेडमी 4, रेडमी नोट 4 और रेडमी 4ए स्मार्टफोन को दो दिन तक चलने वाली सेल में स्टॉक खत्म होने तक 12 बजे से मी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस बार सालाना जश्न में अमेज़न और फ्लिपकार्ट भी हिस्सेदार हैं। अमेज़न इंडिया पर रेडमी 4 और रेडमी 4ए की सेल गुरुवार और शुक्रवार को जबकि फ्लिपकार्ट पर भी इसी समय रेडमी नोट 4 की सेल होगी। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ 5 प्रतिशत कैशबैक भी ऑफर कर रही है। इसके अलावा बायबैक गारंटी का भी ऑफर है।
Advertisement

अमेज़न इंडिया पर दोपहर 12 बजे रेडमी 4 उपलब्ध कराया जाएगा। अमेज़न इंडिया से Xiaomi Redmi 4 खरीदने पर हंगामा म्यूजिक का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन और हंगामा प्ले का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा वोडाफोन की ओर से 45 जीबी डेटा मिलेगा। रेडमी 4 हैंडसेट पर किंडल ऐप इस्तेमाल करने पर 200 रुपये का प्रमोशन क्रेडिट मिलेगा।

रेडमी 4ए स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया पर गुरुवार और शुक्रवार को दोपहर 3 बजे उपलब्ध होगा। हैंडसेट पर किंडल ऐप इस्तेमाल करने पर 200 रुपये का प्रमोशन क्रेडिट मिलेगा। अमेज़न पावर बैंक, मी बैंड, स्मार्ट डिवाइस, ईयरफोन और केस व कवर पर भी ऑफर दे रही है। Xiaomi Mi 3rd anniversary sale के सभी ऑफर आप इस लिंक पर देख सकते हैं।
Advertisement

शाओमी तीसरी मी एनिवर्सरी एक रुपये फ्लैश सेल
Advertisement
10 रेडमी 4ए, 25 10000 एमएएच मी पावर बैंक, 15 वाई-फाई रिपीटर 2 यूनिट  के साथ 1 रुपये वाली फ्लैश सेल की भी मीडॉटकॉम पर वापसी होगी। यूज़र को इस फ्लैश सेल में हिस्सा लेने के लिए इस पेज को सोशल मीडिया पर साझा करना हेगा। फ्लैश सेल का आयोजन दोनों दिन सुबह 11 बजे और दोपहर 1 बजे होगा। गुरुवार को 11 बजे और शुक्रवार को 1 बजे रेडमी 4ए, 10000 एमएएच मी पावर बैंक 2, मी वाई-फाई रिपीटर 2 उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं गुरुवार को 1 बजे और शुक्रवार को 11 बजे रेडमी 4ए, वीआर प्ले, सेल्फी स्टिक उपलब्ध होंगे।

एक्सेसरी और दूसरे स्मार्ट शाओमी प्रोडक्ट
शाओमी की तीसरी मी एनिवर्सरी सेल के में मी कैप्सूल ईयरफोन, मी हेडफोन कंफर्ट, मी इन-ईयर हेडफोन प्रो एचडी, मी इन-ईयर हेडफोन बेसिक, मी सेल्फी स्टिक और मी वीआर प्ले पर 300 रुपये तक की छूट मिलेगी।  10000 एमएएच और 20000 एमएएच मी पावर बैंक 2 को क्रमशः 1,199 रुपये व 2,199 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। मी वाई-फाई रिपीटर 2 और मी राउटर 3सी को क्रमशः 799 रुपये और 1,199 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके अलावा, शाओमी मी स्टोर ऐप में मिलने वाली एक्सेसरी पर 300 रुपये तक की छूट के लिए सेल के आखिरी दिन तक कूपन भी दे रही है। इन कूप से मी स्टोर ऐप से खरीदी जाने वाली एक्सेसरी पर 500 रुपये तक की छूट मिलेगी। कई स्मार्टफोन के लिए मी प्रोटेक्ट एक्सीडेंटल डैमेज पर 100 रुपये की छूट मिलेगी। इसके साथ ही 'ए बिग चेस' नाम के गेम के जरिए भी यूज़र को सेल से पहले कई तरह के प्राइज़ जीतने का मौका मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks and solid build quality
  • Battery life is impressive
  • Overall performance is decent
  • Quick charging support
  • Bad
  • Too bulky for any pocket
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Small and light
  • VoLTE support
  • Easy to use with one hand
  • Decent battery life
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3120 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  2. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  2. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  4. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  5. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  6. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  7. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  8. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  10. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.