Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन

Xiaomi ने भारत में अपनी T सीरीज का पहला स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है।

Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिलती है।
  • Xiaomi 17T में 50 मेगापिक्सल का लाइट फ्यूजन कैमरा है।
  • Xiaomi 17T में 6500mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Xiaomi ने भारत में अपनी T सीरीज का पहला स्मार्टफोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 67W हाइपरचार्ज का सपोर्ट करने वाली 6500mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में Leica 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो सिस्टम और 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। यहां हम आपको Xiaomi 17T के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi 17T Price

Xiaomi 17T के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है। आज से इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हो गई है। ग्राहक इस फोन को 5000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ खरीदा सकते हैं, जिससे कीमत कम हो जाएगी। इस फोन को Xiaomi की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीदा जा सकता है।

Xiaomi 17T Specifications

Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2756x1268 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 12GB LPPDDR5X RAM के साथ 256GB / 512GB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS 3 के साथ आता है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के मामले में शाओमी के इस फोन के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का लाइट फ्यूजन कैमरा, f/3.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस और एनएफसी शामिल है। डाइमेंशन के लिए इस फोन की लंबाई 157.6 मिमी, चौड़ाई 75.2 मिमी, मोटाई 8.17 मिमी और वजन 200 ग्राम है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent Leica-tuned camera system
  • Outstanding 5x periscope telephoto camera
  • Bright, vibrant AMOLED display
  • Good battery life
  • Reliable everyday and gaming performance
  • कमियां
  • Polycarbonate build feels less premium
  • Refresh rate behaviour can be inconsistent
  • Selfie camera lacks autofocus
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8500 अल्ट्रा
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1268x2756 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »