Xiaomi बनी भारत की नंबर वन स्मार्टफोन कंपनी

चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी भारत में लगातार कामयाबी के नए आयाम छू रही है। रेडमी नोट 4 के भारत का सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बनने के बाद अब, शाओमी के खाते में एक और उपलब्ध दर्ज हो गई है। आईडीटी की लेटेस्ट तिमाही स्मार्टफोन ट्रैकर के मुताबिक, 2017 की तीसरी तिमाही में शाओमी भारत की नंबर एक स्मार्टफोन कंपनी बन गई है।

Xiaomi बनी भारत की नंबर वन स्मार्टफोन कंपनी
ख़ास बातें
  • शाओमी ने तीसरी तिमाही में 23.5 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया
  • शाओमी और सैमसंग ने तीसरी तिमाही में एक बराबर मार्केट शेयर हासिल किया
  • आईडीसी की नई रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी देश की नंबर एक कंपनी बन गई है
विज्ञापन
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी भारत में लगातार कामयाबी के नए आयाम छू रही है। रेडमी नोट 4 के भारत का सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बनने के बाद अब, शाओमी के खाते में एक और उपलब्ध दर्ज हो गई है। आईडीटी की लेटेस्ट तिमाही स्मार्टफोन ट्रैकर के मुताबिक, 2017 की तीसरी तिमाही में Xiaomi भारत की नंबर एक स्मार्टफोन कंपनी बन गई है। इसके अलावा, आईडीसी की रिपोर्ट में पता चला है कि कंपनी भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्मार्टफोन ब्रांड भी है। रेडमी इंडिया ने भी मंगलवार को ट्वीट कर इस जानकारी को साझा किया।

आईडीसी की नई रिपोर्ट में कहा गया है, ''तीसरी तिमाही में बाज़ार में 23.5 प्रतिशत मार्केट शेयर और 92 लाख स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के साथ, शाओमी भारत में नंबर एक स्मार्टफोन ब्रांड बन गई है। इसके साथ ही एक साल में 300 प्रतिशत के करीब ग्रोथ रेट के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाली स्मार्टफोन कंपनी भी बन गई है।'' आईडीसी की नई रिपोर्ट में शाओमी और सैमसंग दोनों का मार्केट शेयर बराबर है।

आईडीसी रिपोर्ट के अनुसार, तीसरी तिमाही में शाओमी के टॉप पांच स्मार्टफोन में सबसे ज़्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन रेडमी नोट 4, रेडमी 4 और रेडमी 4ए रहे। तीसरी तिमाही में 40 मिलियन रेडमी नोट 4 उपलब्ध करान के साथ ही इस स्मार्टफोन ने नौ महीने बाद भी बाज़ार में अपना जलवा कायम रखा है। बता दें कि बजट दाम में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन और परफॉर्मेंस के साथ आने वाले रेडमी नोट 4 को जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। शाओमी ने अपने रिटेल पार्टनर के साथ मिलकर मी स्टोर और मी होम के जरिए तीसरी तिमाही में ऑफलाइन बिक्री दोगुनी की। वहीं कंपनी ने ऑनलाइन स्मार्टफोन मार्केट में 51 प्रतिशत का मार्केट शेयर हासिल किया। शाओमी ने 20 सितंबर से 19 अक्टूबर के बीच रिकॉर्ड चालीस लाख स्मार्टफोन बेचे।

रेडमी इंडिया के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी गई कि, ''आईडीसी की 2017 की तीसरी तिमाही की लेटेस्ट स्मार्टफोन ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी अब भारत की नंबर एक स्मार्टफोन कंपनी है।'' कंपनी ने हैशटैग #1SmartphoneBrandXiaomi के साथ रीट्वीट करने पर एक रेडमी नोट 4 जीतने का भी मौका दिया है और कुल 10 विजेता घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि शाओमी ने भारत में जुलाई 2014 में भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार में कदम रखा। अपनी बजट रेडमी सीरीज़ के साथ 10,000 रुपये से कम वाली कैटेगरी में कंपनी ने स्मार्टफोन यूज़र के पास बहुत सारे विकल्प उपलब्ध कराए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
  3. WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
  4. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  5. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
  6. Oppo का नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 12GB रैम के साथ होगा 21 अप्रैल को लॉन्च
  7. Nothing Warp App लॉन्च, अब कंप्यूटर और मोबाइल के बीच चुटकी में होगी फाइल शेयर, जानें तरीका
  8. OnePlus Pad 4 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. 70 भाषाओं के सपोर्ट के साथ Google का नया स्पीच AI लॉन्च
  10. Moto Pad 60 Pro, Pad 60 Neo हुए महंगे! कंपनी ने हजारों रुपये से बढ़ाई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »