• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi की नई वाशिंग मशीन में हैं तीन ड्रम! 10Kg फ्रंट लोड के साथ स्मार्ट फीचर्स, जानें सबकुछ

Xiaomi की नई वाशिंग मशीन में हैं तीन ड्रम! 10Kg फ्रंट लोड के साथ स्मार्ट फीचर्स, जानें सबकुछ

वाशिंग मशीन में ऐप सपोर्ट मिलता है और वॉयस कंट्रोल फीचर दिया गया है जिससे यह आसानी से ऑपरेट हो सकती है।

Xiaomi की नई वाशिंग मशीन में हैं तीन ड्रम! 10Kg फ्रंट लोड के साथ स्मार्ट फीचर्स, जानें सबकुछ

Photo Credit: Xiaomi Youpin

Mijia Washing Machine Three-Zone Wash Pro में तीन ड्रम दिए गए हैं।

ख़ास बातें
  • सेंटर में एक बड़ा ड्रम मिलता है जो बड़े लोड के लिए इस्तेमाल होता है।
  • ऊपर दो छोटे ड्रम लगे हैं जो छोटे कपड़ों के लिए इस्तेमाल हो सकते हैं।
  • तीनों ही ड्रम के लिए वाटर सप्लाई अलग है।
विज्ञापन

Xiaomi की तरफ से नई वाशिंग मशीन लॉन्च की गई है। यह Mijia Washing Machine Three-Zone Wash Pro के नाम से आती है। इसमें 10kg कैपिसिटी का फ्रंट ड्रम दिया गया है। कंपनी की क्रिस्टल व्हाइट वाशिंग मशीन में ट्रिपल ड्रम सेटअप दिया गया है जिससे कि आप अलग-अलग तरह के कपड़ों के लिए अलग-अलग ड्रम इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एक बड़ा ड्रम है और दो छोटे ड्रम हैं। यह कई स्मार्ट फीचर्स से लैस होकर आती है। वाशिंग मशीन में HyperOS Connect का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Mijia Washing Machine Three Zone Wash Pro Price

Xiaomi Mijia Washing Machine Three-Zone Wash Pro को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। वाशिंग मशीन की कीमत 4699 युआन (लगभग 64,300 रुपये) है। अन्य मार्केट्स में इस वाशिंग मशीन की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। इसे Xiaomi Youpin प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। 

Mijia Washing Machine Three-Zone Wash Pro Features

Mijia Washing Machine Three-Zone Wash Pro में, जैसा कि नाम से पता चलता है, तीन ड्रम दिए गए हैं जो अलग-अलग तरह के कपड़ों के लिए इस्तेमाल हो सकते हैं। वाशिंग मशीन में ऐप सपोर्ट मिलता है और वॉयस कंट्रोल फीचर दिया गया है जिससे यह आसानी से ऑपरेट हो सकती है। इसके अंदर सेंटर में एक बड़ा ड्रम मिलता है जो बड़े लोड के लिए इस्तेमाल होता है। इसके ऊपर दो छोटे ड्रम लगे हैं जो छोटे कपड़ों जैसे मौजों, हैंड टॉवल, रूमाल आदि के लिए इस्तेमाल हो सकते हैं। रोचक बात यह है कि तीनों ही ड्रम के लिए वाटर सप्लाई अलग है।

नई वाशिंग मशीन में कई स्मार्ट फीचर्स कंपनी ने दिए हैं। इसमें ऑटोमेटिक डिटर्जेंट डिस्पेंसर है जो लोड के अनुसार डिटर्जेंट ले सकता है। वाटर लेवल भी लोड के अनुसार एडजस्ट होता है। यह HyperOS Connect फीचर से लैस है। Xiaomi App की मदद से वाशिंग मशीन को दूर बैठे भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा वाशिंग मशीन को वॉइस कमांड के द्वारा भी कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी ने इसमें टच पैनल दिया है जिसकी मदद से वांछित वाशिंग साइकल चुनी जा सकती हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »