Motorola Razr 70 Ultra का लॉन्च नजदीक, 4700mAh बैटरी, 68W चार्जिंग, 50MP कैमरा का खुलासा

फोन में 4700mAh के करीब बैटरी होने की बात सामने आई है।

Motorola Razr 70 Ultra का लॉन्च नजदीक, 4700mAh बैटरी, 68W चार्जिंग, 50MP कैमरा का खुलासा

Motorola Razr 70 सीरीज में स्टैंडर्ड वेरिएंट Motorola Razr 70, Motorola Razr 70 Ultra शामिल हो सकते हैं।

ख़ास बातें
  • फोन में OLED कवर डिस्प्ले देखने को मिलेगा।
  • फोन में 12GB तक रैम हो सकती है।
  • फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट बताया गया है।
विज्ञापन

Motorola Razr 70 सीरीज को कंपनी जल्द ही घरेलू मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Motorola Razr 70 सीरीज में स्टैंडर्ड वेरिएंट Motorola Razr 70, Motorola Razr 70 Ultra शामिल हो सकते हैं। Razr 70 Ultra को अब एक नया और महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन मिला है जो इसके जल्द लॉन्च का संकेत देता है। फोन की यह लेटेस्ट लिस्टिंग इसके मेन स्पेसिफिकेशंस के बारे में काफी कुछ बताती है। फोन में OLED कवर डिस्प्ले देखने को मिलेगा। फोन में 1080 × 1272 पिक्सल का रिजॉल्यूशन बताया गया है। फोन में 12GB तक रैम होगी जिसके साथ में ऑक्टाकोर चिप का पता चला है। फोन में 4700mAh के करीब बैटरी होने की बात सामने आई है। आइए जानते हैं Motorola Razr 70 Ultra के लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 

Motorola Razr 70 Ultra जल्द ही मार्केट में लॉन्च होने वाला है जिसका संकेत इसके लेटेस्ट सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से मिलता है। फोन को TENAA पर देखा (via) गया है, फोन का मॉडल नम्बर XT2655-4 बताया गया है। इसमें 6.9 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले होगा जो कि इसका मुख्य डिस्प्ले है। इसमें 1224 × 2992 पिक्सल का रिजॉल्यूशन बताया गया है। फोन में 4 इंच का OLED कवर डिस्प्ले होगा जिसमें 1080 × 1272 पिक्सल का रिजॉल्यूशन होगा। 

फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा। साथ में 12GB तक रैम होगी। फोन में 1TB तक स्टोरेज का खुलासा हुआ है। लिस्टिंग के माध्यम से फोन के अंदर डुअल सैल बैटरी का खुलासा होता है। फोन की बैटरी कैपिसिटी 4540mAh बताई गई है जो कि मोटे तौर पर 4700mAh कही जा सकती है। फोन में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। 

Motorola Razr 70 Ultra में 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा होगा। साथ में सपोर्टिव लेंस भी बताया गया है। फोन में फ्रंट साइड में 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी के लिए मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। फोन के डाइमेंशन 171 x 73.9 x 7.2mm मेंशन किए गए हैं। वजन 199 ग्राम बताया गया है। फोन के ग्लोबल वेरिएंट के लिए कहा गया है कि फोन में 5000mAh बैटरी होगी। फोन जल्द ही चीन की मार्केट में पेश किया जा सकता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  2. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  5. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  6. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  7. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  8. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  9. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  10. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »