अगर आप Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy Z Flip 4 में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड प्राइमरी कैमरा है।
अगर आप Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। अब तक कई फ्लिप स्मार्टफोन बाजार में आ चुके हैं। मगर आज अमेजन पर Samsung Galaxy Z Flip 4 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर 4nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस किया गया है। आइए Samsung Galaxy Z Flip 4 पर मिलने वाली डील से लेकर प्रभावी कीमत और फीचर्स आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy Z Flip 4 का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट 38,370 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह फोन अगस्त, 2022 में 94,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर में Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 36,250 रुपये की अतिरिक्त बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन के मॉडल पर निर्भर करता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन लॉन्च कीमत से लगभग 56 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।
Samsung Galaxy Z Flip 4 में 6.7 इंच की प्राइमरी फुल-एचडी+ डायनेमिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2640 पिक्सल और 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट है। वहीं इस फोन में 1.9 इंच की सुपर AMOLED आउटर डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 260x512 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर 4nm क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस फोन में 3,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy Z Flip 4 के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड प्राइमरी कैमरा और f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी