Oppo का नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 12GB रैम के साथ होगा 21 अप्रैल को लॉन्च

इस टैबलेट में 8.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन में 2.5K रिजॉल्यूशन बताया गया है।

Oppo का नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 12GB रैम के साथ होगा 21 अप्रैल को लॉन्च

Photo Credit: Oppo

Oppo Pad Mini की लॉन्च डेट 21 अप्रैल के लिए निर्धारित की जा चुकी है।

ख़ास बातें
  • टैबलेट में 8.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
  • टैबलेट में 144Hz का रिफ्रेश रेट आने वाला है।
  • कॉम्पेक्ट टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 5 SoC दिया गया है।
विज्ञापन

Oppo जल्द ही मार्केट में दो नए टैबलेट लॉन्च करने वाली है। इनमें कंपनी के नए Oppo Pad 5 Pro और Oppo Pad Mini शामिल होंगे। कंपनी ने Oppo Pad Mini के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले कंफर्म कर दिए हैं। टैबलेट में 8.8 इंच का डिस्प्ले होगा। यह 5.39mm मोटाई के साथ आने वाला है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 SoC दिया गया है जो कि एक पावरफुल चिपसेट है। टैबलेट में 12 जीबी तक रैम देखने को मिलेगी। यह टैबलेट कंपनी अगले हफ्ते में लॉन्च करने वाली है। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले इसके बारे में सभी डिटेल्स। 

Oppo Pad Mini Launch Date

Oppo Pad Mini की लॉन्च डेट 21 अप्रैल के लिए निर्धारित की जा चुकी है। ITHome के अनुसार, कंपनी इस टैबलेट को चीनी मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। इस टैब का इंतजार ओप्पो के फैंस को काफी समय से है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी प्राइसिंग को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। 

Oppo Pad Mini Specifications

Oppo Pad Mini के लॉन्च से पहले सभी स्पेसिफिकेशंस बाहर आ गए हैं। इस टैबलेट में 8.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन में 2.5K रिजॉल्यूशन बताया गया है। यह OLED पैनल के साथ आने वाला है। टैबलेट में 144Hz का रिफ्रेश रेट आने वाला है। 

कंपनी का यह टैबलेट एक कॉम्पेक्ट टैबलेट होगा जिसमें Snapdragon 8 Gen 5 SoC दिया गया है जो कि एक पावरफुल चिपसेट है। टैबलेट में 12 जीबी तक रैम देखने को मिलेगी। यह 5.39mm मोटाई के साथ आने वाला है। बेजल्स पतले और एक जैसे होंगे। कंपनी का दावा है कि 52 प्रतिशत तक बेहतर परफॉर्में के साथ आने वाला है। Oppo Pad Mini में 8000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। टैबलेट को कंपनी तीन कलर्स- लैवेंडर, ग्रीन और स्लेट में लॉन्च करने वाली है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  9. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  10. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »