Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में बिल्ट-इन मैग्नेट दी जा सकती है

Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा

भारत में पिछले वर्ष नवंबर में Oppo Find X9 सीरीज को लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में OLED डिस्प्ले हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • Oppo Find X10 में MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट हो सकता है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo की नई स्मार्टफोन सीरीज को अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। Oppo Find X10 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में OLED डिस्प्ले और अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Oppo Find X9 की जगह लेगा। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Oppo Find X10 में 6.59 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा दिए जा सकते हैं। Oppo Find X10 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9600 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी हो सकती है। Oppo Find X9 में 7,025 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Oppo Find X10 और Oppo Find X10 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में बिल्ट-इन मैग्नेट दी जा सकती है जिससे वायरलेस चार्जिंग एक्सेसरीज का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस सीरीज के Oppo Find X10 Pro की रियर कैमरा यूनिट में भी 200 मेगापिक्सल के दो कैमरा मिल सकते हैं। इनमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। 

भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए Oppo Find X9 Pro में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले (2,772 × 1,272 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। Oppo Find X9 Pro की 7,500mAh की बैटरी 80 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Oppo Find X9 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। Oppo Find X9 Pro को दो कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  2. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »