Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 18 Pro पर काम कर रहा है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi 17 Pro में 6300mAh बैटरी है।
Xiaomi कथित तौर पर Xiaomi 18 Pro पर काम कर रहा है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने अपने फ्लैगशिप फोन पर काम शुरू कर दिया है, जिसमें डिजाइन में काफी बदलाव हुआ है। हाल ही में इस स्मार्टफोन का डिजाइन ऑनलाइन लीक हुई फोटो में सामने आया है, जिससे पता चला है कि फोन में बाईं ओर एक नया फिजिकल बटन मिल सकता है। यहां हम आपको Xiaomi 18 Pro के फीचर्स और खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
X पर एक पोस्ट में लियो हेफेंग ने Xiaomi 18 Pro की फोटो शेयर की हैं। हालांकि, इन फोटो में कथित फ्लैगशिप स्मार्टफोन बिना रियर पैनल के नजर आया है, फिर भी ये फोन के अन्य डिजाइन एलिमेंट के बारे में सुझाव मिलता है। फोटो से पता चला है कि स्मार्टफोन में एक नया फिजिकल बटन होगा, जो फोन के दाईं ओर हो सकता है। बटन पर AI का लोगो नजर आता है।
हेफेंड का दावा है कि इस नए डेडिकेटेड AI बटन का उपयोग कई AI टास्क को पूरा करने के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि Xiaomi 18 Pro पर मौजूद यह नया फिजिकल बटन कनेक्टेड कार फीचर्स और स्मार्ट होम फंक्शनैलिटीज के लिए वन-टैप कंट्रोल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स एक क्लिक से "Xiaomi miclaw" समेत अन्य AI-पावर्ड फीचर्स का उपयोग कर पाएंगे।
इस रेंडर में फोन दो कैमरा लेंस के साथ एक रेकटेंगुलर कैमरा मॉड्यूल में नजर आया है, जिसमें पिछले मॉडल की तरह एक सेकेंडरी डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इससे कथित स्मार्टफोन का इंटरनल पार्ट नजर आता है। इसका डिजाइन बीते साल लॉन्च हुए Xiaomi 17 Pro से मिलता-जुलता लगता है।
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Xiaomi 18 Pro इस साल के आखिर में 7000mAh या उससे ज्यादा बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की उम्मीद है। Xiaomi 18 Pro के रियर में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 200 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने अभी तक इनमें से किसी भी जानकारी का खुलासा नहीं किया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया