Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर

इस सीरीज के Xiaomi 18 Pro में फ्लैट AMOLED डिस्प्ले M1 ल्युमिनिसेंट मैटीरियल, 20 प्रतिशत तक बढ़ी हुई ल्युमिनस एफिशिएंसी और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा

Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर

Photo Credit: Xiaomi

इन स्मार्टफोन्स के लिए तीन कलर्स के विकल्प हो सकते हैं

ख़ास बातें
  • Xiaomi 18 Pro सीरीज में दो मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • इन स्मार्टफोन्स में प्राइवेसी डिस्प्ले का फीचर दिया जाएगा
  • Xiaomi 18 Pro सीरीज को चीन में 23 सितंबर को पेश किया जाएगा
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi की नई स्मार्टफोन सीरीज को इस सप्ताह पेश किया जाएगा। Xiaomi 18 Pro सीरीज में दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में प्राइवेसी डिस्प्ले का फीचर दिया जाएगा। यह Samsung Galaxy S26 Ultra के प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर के समान होगा। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि Xiaomi 18 Pro सीरीज को चीन में 23 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में  Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स के लिए व्हाइट, ब्लू और ब्लैक कलर्स के विकल्प मिल सकते हैं। Xiaomi 18 Pro सीरीज का डिजाइन Xiaomi 17 Pro सीरीज के समान है। 

आगामी सीरीज के स्मार्टफोन्स में रियर पर सेकेंडरी डिस्प्ले मिलेगा। इन स्मार्टफोन्स में Versatile Back Screen कहा जाने वाला फीचर होगा जिससे यूजर्स सेकेंडरी डिस्प्ले पर स्मॉल ऐप्स को सीधे चला सकेंगे। शाओमी ने इन ऐप्स के उदाहरण भी दिए हैं। इनमें वॉटर-ड्रिंकिंग रिमाइंडर जैसे ऐप्स शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स की सेकेंडरी स्क्रीन का इस्तेमाल इंग्लिश वोकेबलरी के लिए भी किया जा सकेगा। पिछले वर्ष Xiaomi 17 Pro सीरीज के साथ MiShare बैक स्क्रीन को पेश किया गया था। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Xiaomi 18 Pro Max की मॉडल नंबर - M1544F के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro हो सकता है। इस चिपसेट को जल्द ही Snapdragon समिट में पेश किया जा सकता है। यह Android 17 पर बेस्ड नए  HyperOS पर चल सकता है। Xiaomi 18 Pro Max को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,582 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 12,247 प्वाइंट्स का स्कोर दिया गया है। 

इस सीरीज के Xiaomi 18 Pro में फ्लैट AMOLED डिस्प्ले M1 ल्युमिनिसेंट मैटीरियल, 20 प्रतिशत तक बढ़ी हुई ल्युमिनस एफिशिएंसी और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस सीरीज में प्राइवेसी डिस्प्ले फंक्शन होगा, जो Samsung के प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर की तरह कार्य करेगा। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को चीन में दिसंबर में पेश किया जा सकता है। हालांकि, शाओमी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। Xiaomi 18 की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। पिछले वर्ष सितंबर में Xiaomi 17 सीरीज को चीन में पेश किया गया था। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »