टैबलेट या लैपटॉप? Xiaomi भारत में लॉन्च करने वाला है नया डिवाइस, शेयर किया टीजर वीडियो
Xiaomi ने भारत में नए टैबलेट को टीज किया है, जिसके साथ कीबोर्ड और स्टायलस जैसे एसेसरीज मिलने की संभावना है। कंपनी ने X पर पोस्ट कर संकेत दिया कि उसने टैबलेट कैटेगरी में नया बदलाव किया है और अब अगला डिवाइस पेश करने जा रही है। टीजर इमेज में पतले और फ्लैट फ्रेम वाला डिवाइस दिखा है। टिपस्टर अभिषेक यादव के मुताबिक यह Xiaomi Pad 8 हो सकता है, जिसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक नाम और लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है।