Xiaomi 15T सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Leica-ट्यून्ड होगी रियर कैमरा यूनिट

Xiaomi 15T सीरीज को 25 सितंबर को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के रियर कैमरा डिजाइन का भी टीजर दिया है

Xiaomi 15T सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Leica-ट्यून्ड होगी रियर कैमरा यूनिट

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • Xiaomi 15T सीरीज को 25 सितंबर को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा
  • इस सीरीज में Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro शामिल हो सकते हैं
  • इन दोनों स्मार्टफोन्स में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi की Xiaomi 15T सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से संकेत मिला है। हाल ही में इस सीरीज के Xiaomi 15T को एक बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया था। इस स्मार्टफोन सीरीज में Xiaomi 15T Pro भी शामिल हो सकता है। 

शाओमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Xiaomi 15T सीरीज को 25 सितंबर को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के रियर कैमरा डिजाइन का भी टीजर दिया है। इस सीरीज में Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में Leica-ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसके कैमरा मॉड्यूल पर Leica लिखा हुआ दिख रहा है। 

हालांकि, यह पता नहीं चला है कि यह डिजाइन Xiaomi 15T या Xiaomi 15T Pro में से किस स्मार्टफोन का है। WinFuture की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Xiaomi 15T का फ्रेम प्लास्टिक का हो सकता है. जबकि इस सीरीज के Pro मॉडल में मेटल का फ्रेम मिल सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इन स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया जा सकता है। 

इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में Mediatek Dimensity 8400 Ultra और Xiaomi 15T Pro में Dimensity 9400+ चिपसेट दिया जा सकता है। ये दोनों स्मार्टफोन्स 12 GB के RAM और  256 GB और 512 GB की स्टोरेज के विकल्पों में उपलब्ध कराए जा सकते हैं। Xiaomi 16 सीरीज को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश की गई Xiaomi 15 सीरीज की जगह लेगी। इस सीरीज में Xiaomi 16, Xiaomi 16 Pro और Xiaomi 16 Ultra शामिल हो सकते हैं। ये Qualcomm के आगामी Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स हो सकते हैं। Qualcomm का वार्षिक Snapdragon Summit अमेरिका के हवाई में 23 सितंबर से शुरू होगा। इसमें कंपनी का अगला प्रोसेसर लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के Xiaomi 16 Ultra को अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड कंपनी के HyperOS 3 पर चल सकते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  3. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  8. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »