Xiaomi 15 Ultra का लॉन्च बेहद नजदीक! मिला MIIT सर्टिफिकेशन, हुए बड़े खुलासे

Xiaomi 15 Ultra की बैटरी कैपिसिटी को लेकर चीन के जाने माने टिप्स्टर ने हाल ही में दावा किया था कि अपकमिंग फोन Xiaomi का सबसे बड़ी बैटरी वाला फ्लैगशिप फोन हो सकता है।

Xiaomi 15 Ultra का लॉन्च बेहद नजदीक! मिला MIIT सर्टिफिकेशन, हुए बड़े खुलासे

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 14 Ultra (ऊपर तस्वीर में) को भारत में इसी साल मार्च में पेश किया गया था

ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 Ultra को MIIT सर्टिफिकेशन मिला है
  • अपकमिंग हैंडसेट सैटेलाइट कम्युनिकेशन स्टैंडर्ड्स से लैस हो सकता है
  • इसे मॉडल नंबर 25019PNF3C के साथ लिस्ट किया गया है
विज्ञापन
Xiaomi 15 Ultra को लेकर अब लीक्स और अफवाहों का दौर गर्मा गया है। लगातार अपकमिंग फ्लैगशिप को लेकर लीक्स देखने को मिल रहे हैं। हालिया महीनों में इसे कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड देखा जा चुका है और अब, इसे कथित तौर पर MIIT सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है, जो इसके जल्द लॉन्च की ओर एक इशारा है। डिवाइस 2025 की पहली तिमाही में मार्केट में पेश किया जा सकता है। फोन को चीन का 3C सर्टीफिकेशन पहले ही मिल चुका है। Xiaomi 15 Ultra मार्केट में Xiaomi 14 Ultra के सक्सेसर के रूप में आएगा। माना जा रहा है कि स्मार्टफोन कम से कम 6100mAh या उससे अधिक क्षमता का बैटरी पैक से लैस होगा।

माईस्मार्टप्राइस के मुताबिक, Xiaomi 15 Ultra को MIIT सर्टिफिकेशन मिला है। लिस्टिंग बताती है कि अपकमिंग हैंडसेट सैटेलाइट कम्युनिकेशन स्टैंडर्ड्स से लैस होगा। इसे मॉडल नंबर 25019PNF3C के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग इसके अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं देती है।

Xiaomi 15 Ultra के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। इसकी बैटरी कैपिसिटी को लेकर चीन के जाने माने टिप्स्टर ने हाल ही में दावा किया था कि अपकमिंग फोन Xiaomi का सबसे बड़ी बैटरी वाला फ्लैगशिप फोन हो सकता है। Xiaomi 14 Ultra के चाइनीज वेरिएंट में कंपनी ने 5,300mAh की बैटरी दी थी। जबकि ग्लोबल वेरिएंट में 5500mAh बैटरी दी गई थी। इसी तरह Xiaomi 15 Pro में अपग्रेड के साथ कंपनी ने 6100mAh बैटरी दी है। शायद इसी को आधार बनाकर टिप्स्टर ने कहा था कि Xiaomi 15 Ultra फोन में बड़ी बैटरी होगी। यानी फोन में कम से कम 6100mAh बैटरी तो कंपनी दे ही सकती है। 

Xiaomi 15 Ultra के 3C सर्टीफिकेशन से पता चला था कि इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यह 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोन में 6.73 इंच का कर्व्ड OLED डिस्प्ले बताया गया है। यह 1440 x 3200 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ बताया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है, जैसा कि पुराने मॉडल में भी दिया गया था। 

Xiaomi 15 Ultra में रियर में 1 इंच सेंसर वाला मेन कैमरा देखने को मिल सकता है जिसमें f/1.63 अपर्चर होगा। मेन सेंसर के माध्यम से फोन लो-लाइट में डिटेल्ड शॉट्स ले सकेगा। फोन में दूसरा कैमरा 50MP का टेलीफोटो जूम लेंस होगा। तीसरा सेंसर 200MP का 100mm पेरिस्कोप लेंस हो सकता है। यह 4.3x जूम के साथ आ सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »