Xiaomi 14 Pro के दो वेरिएंट्स, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च की संभावना

इनमें से एक वेरिएंट में 3D कर्व्ड पैनल और चारों साइड पर स्लिम बेजेल्स होंगे, जबकि दूसरे वेरिएंट में 2.5D फ्लैट स्क्रीन दी जा सकती है

Xiaomi 14 Pro के दो वेरिएंट्स, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च की संभावना

भारत और चीन में डिमांड को बढ़ाने के लिए कंपनी ने अपने कई स्मार्टफोन्स के प्राइसेज घटाए हैं

ख़ास बातें
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है
  • इसमें WLG हाई-लेंस कैमरा भी मिल सकता है
  • कंपनी ने नए स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है
विज्ञापन
चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi इस वर्ष Xiaomi 14 Pro को लॉन्च कर सकती है। यह Xiaomi 13 Pro की जगह लेगा। हालांकि, कंपनी ने नए स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसे दो वेरिएंट्स में दो अलग डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

टिप्सटर Digital Chat Station (चाइनीज से अनुवादित) ने मैसेजिंग साइट Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Xiaomi 14 Pro को दो वेरिएंट्स में अलग डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस और चार्जिंग विकल्पों के साथ लॉन्च किया जाएगा। इनमें से एक वेरिएंट में 3D कर्व्ड पैनल और चारों साइड पर स्लिम बेजेल्स होंगे, जबकि दूसरे वेरिएंट में 2.5D फ्लैट स्क्रीन दी जा सकती है। इनमें 120 W फास्ट चार्जिंग या 90 W फास्ट चार्जिंग हो सकती है। इससे पहले कुछ लीक में इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का आगामी Snapdragon 8 Gen 3 SoC होने का संकेत दिया गया था। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें WLG हाई-लेंस कैमरा भी मिल सकता है। 

कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में Xiaomi 13 Pro को 12 GB के RAM और 256 GB स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में 79,999 रुपये में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6.73 इंच 2K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX989 कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,820 mAh की है जो 120 W फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

शाओमी के लिए विदेश में भारत टॉप मार्केट हुआ करता था लेकिन देश में स्मार्टफोन की बिक्री घटने से कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ है। इसके मार्केट शेयर में Samsung जैसी बड़ी कंपनियों ने भी सेंध लगाई है। भारत और चीन में डिमांड को बढ़ाने के लिए कंपनी ने अपने कई स्मार्टफोन्स के प्राइसेज घटाए हैं। देश में शाओमी को कानूनी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है। पिछले महीने कर्नाटक हाई कोर्ट ने कंपनी के 67 करोड़ डॉलर से अधिक के एसेट्स पर एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की रोक को बरकरार रखा था। कंपनी ने एसेट्स पर रोक लगाने को कोर्ट में चुनौती दी थी। ED ने पिछले वर्ष कंपनी के एसेट्स पर रोक लगाई थी। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality
  • Versatile camera setup with impressive features
  • Top-notch display
  • Powerful performance
  • Good battery life, 120W fast charging
  • Smooth software experience
  • कमियां
  • On the heavier side
  • No official IP rating in India
  • Software support not as competitive as rivals
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4820 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन3200x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Battery, China, Market, Xiaomi, Processor, Launch, Demand, Samsung, Price
नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »