Xiaomi 14 Pro होगा 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, वेरिएबल अपर्चर का करेगा सपोर्ट

Xiaomi 14 Pro में 50 मेगापिक्सल 1/1.28” मुख्य कैमरा होगा, जिसका वेरिएबल अपर्चर f/1.4 से f/4.0 तक होगा।

Xiaomi 14 Pro होगा 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, वेरिएबल अपर्चर का करेगा सपोर्ट

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 13 Pro में 6.73 इंच की 2K OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 14 Pro में 50 मेगापिक्सल 1/1.28” मुख्य कैमरा होगा।
  • Xiaomi 14 Pro में तीन 50 मेगापिक्सल के रियर कैमरे होंगे।
  • Xiaomi 14 Pro ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस होगा।
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द ही Xiaomi 14 Pro स्मार्टफोन को लेकर आ रही है। ऐसी संभावना है कि इसमें दमदार फीचर्स होंगे, जिनमें हाई रेजॉल्यूशन डिस्प्ले, स्टाइलिश डिजाइन और बड़ा कैमरा सेंसर शामिल है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इस साल फरवरी में लॉन्च हुए  Xiaomi 13 Pro के अपग्रेड वर्जन Xiaomi 14 Pro के कैमरा स्पेसिफिकेशंस को साझा किया है। यहां हम आपको शाओमी 14 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित लॉन्च टाइमलाइन आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

अफवाहों के अनुसार, Xiaomi 14 Pro में 50 मेगापिक्सल 1/1.28” मुख्य कैमरा होगा, जिसका वेरिएबल अपर्चर f/1.4 से f/4.0 तक होगा। वेरिएबल अपर्चर वर्तमान में सिर्फ Xiaomi के टॉप-ऑफ-द-लाइन फ्लैगशिप शाओमी 13 अल्ट्रा पर उपलब्ध है। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि कंपनी इसे 14 सीरीज के प्रो वर्जन में भी उपलब्ध करा रही है। इस फीचर्स की बदौलत स्मार्टफोन के कैमरे से लो लाइट की कंडीशन में भी बहुत ज्यादा रोशनी प्रदान की जा सकती है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो DCS ने बताया कि Xiaomi 14 Pro में तीन 50 मेगापिक्सल के रियर कैमरे होंगे, जिसमें मुख्य कैमरा में 1 इंच सोनी IMX9xx सीरीज सेंसर होगा। अन्य कैमरों में से एक टेलीमैक्रो कैमरा मिलने की उम्मीद है। टिपस्टर ने यह भी खुलासा किया कि स्मार्टफोन में अल्ट्रा-थिन बेजेल्स और एक नए बेस मेटेरियल के साथ 2K डिस्प्ले होगी जो यूजर्स की आंखों की सुरक्षा का ख्याल रखेगी। इसके अलावा फोन में हाई-डेंसिटी 4860mAh बैटरी और हैप्टिक्स के लिए एक बड़ी एक्स-एक्सिस मोटर मिलने की उम्मीद है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो पिछली रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फोन आगामी Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें एक टाइटेनियम मिक्स्ड एलॉय फ्रेम होगा और सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट प्रदान करेगा। यह स्मार्टफोन नवंबर में किसी समय लॉन्च होने की संभावना है।  

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent build quality
  • Versatile camera setup with impressive features
  • Top-notch display
  • Powerful performance
  • Good battery life, 120W fast charging
  • Smooth software experience
  • कमियां
  • On the heavier side
  • No official IP rating in India
  • Software support not as competitive as rivals
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4820 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन3200x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  2. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  4. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  6. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  7. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  9. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  10. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »