Vivo Y71 भारत में लॉन्च, इसमें है 6 इंच का फुल व्यू डिस्प्ले

स्मार्टफोन निर्माता Vivo ने भारत में Y71 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वीवो वाई71 के ख़ास फीचर में शामिल है 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुल व्यू डिस्प्ले, पतले बेज़ल और फेस अनलॉक फीचर।

Vivo Y71 भारत में लॉन्च, इसमें है 6 इंच का फुल व्यू डिस्प्ले

वीवो वाई71 लॉन्च

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन निर्माता Vivo ने भारत में Y71 स्मार्टफोन उतारा
  • फोन में है 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुल व्यू डिस्प्ले और फेस अनलॉक फीचर
  • हैंडसेट की बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों प्लेटफॉर्म पर होगी
विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता Vivo ने भारत में Y71 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वीवो वाई71 के ख़ास फीचर में शामिल है 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुल व्यू डिस्प्ले, पतले बेज़ल और फेस अनलॉक फीचर। Vivo Y71 की कीमत 10,990 रुपये है। हैंडसेट को ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों प्लेटफॉर्म पर बेचा जाएगा। Vivo Y71 की बिक्री शनिवार से ऑफलाइन स्टोर पर शुरू हो जाएगी। ऑनलाइन बिक्री  की बात करें तो वीवो ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट, अमेज़न और पेटीएम मॉल पर 16 अप्रैल से उपलब्ध होगा।


Vivo Y71 के जिस फीचर की सर्वाधिक चर्चा है, वह है इसका फेस अनलॉक फीचर। फोन को अनलॉक करने के अलावा, फेस रिकग्निशन तकनीक के दम पर अन्य काम भी किए जा सकते हैं। इसके ज़रिए वॉल्यूम कम करना या बढ़ाना, मैसेज अलर्ट, इनकमिंग, अलार्म आदि को कंट्रोल किया जा सकता है। Vivo Y71 गोल्ड, मैट ब्लैक रंग विकल्प में उपलब्ध होगा।

लॉन्च इवेंट पर वीवो के सीएमओ केनी झेंग ने कहा, ''वीवो ने हमेशा ग्राहकों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए उत्पाद बनाए हैं। वाई71 के तौर पर हम एक बड़े डिस्प्ले और बेहतरीन परफॉरमेंस वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर रहे हैं, जिसमें कैमरे की बेहतर क्षमताओं के साथ आता है।''
 

Vivo Y71 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Vivo Y71 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इसके टॉप पर फनटच स्किन दी गई है। स्मार्टफोन में 6 इंच का फुल व्यू डिस्प्ले है, जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर से लैस है। जुगलबंदी के लिए दिए गए हैं 3 जीबी रैम।

कैमरे की बात करें तो Vivo Y71 में 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा है। सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा लाइटिंग ऑप्टिमाइजेशन फीचर के साथ आता है, जो कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें लेने में सहायक होगा। फ्रंट कैमरे में एआई ब्यूटी फीचर है, जो जेंडर, उम्र, स्किन टोन आदि की पहचान कर लेता है। Vivo Y71 में 16 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। फोन को पावर देती है 3360 एमएएच की बैटरी। यह Vivo स्मार्ट इंजन के साथ आता है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह फोन की बैटरी बचाने में मददगार होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3360 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »