Vivo Y71 के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में कटौती

Vivo Y71 की कीमत कम हो गई है। वीवो वाई71 का 4 जीबी रैम वेरिएंट सस्ता हुआ है। 12,990 रुपये में उपलब्ध कराए गए Vivo के इस फोन को अब 11,990 रुपये में बेचा जा रहा है।

Vivo Y71 के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में कटौती
ख़ास बातें
  • Vivo Y71 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है
  • Vivo Y71 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • 3360 एमएएच की बैटरी से लैस है वीवो वाई71
विज्ञापन
Vivo Y71 की कीमत कम हो गई है। वीवो वाई71 का 4 जीबी रैम वेरिएंट सस्ता हुआ है। 12,990 रुपये में उपलब्ध कराए गए Vivo के इस फोन को अब 11,990 रुपये में बेचा जा रहा है। याद रहे कि हैंडसेट के 3 जीबी रैम वेरिएंट को अप्रैल में 10,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह 18:9 फुलव्यू डिस्प्ले और क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ आता है। हालिया बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तरह वीवो वाई71 बेहद ही पतले बेज़ल और फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी की कस्टम स्किन फनटच ओएस का इस्तेमाल किया गया है।
 

Vivo Y71 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Vivo Y71 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इसके टॉप पर फनटच स्किन दी गई है। स्मार्टफोन में 6 इंच का फुल व्यू डिस्प्ले है, जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर से लैस है। जुगलबंदी के लिए दिए गए हैं 3 जीबी रैम।

कैमरे की बात करें तो Vivo Y71 में 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा है। सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरा लाइटिंग ऑप्टिमाइजेशन फीचर के साथ आता है, जो कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें लेने में सहायक होगा। फ्रंट कैमरे में एआई ब्यूटी फीचर है, जो जेंडर, उम्र, स्किन टोन आदि की पहचान कर लेता है। Vivo Y71 में 16 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। फोन को पावर देती है 3360 एमएएच की बैटरी। यह Vivo स्मार्ट इंजन के साथ आता है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह फोन की बैटरी बचाने में मददगार होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3360 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. Bilibili App: चीन की बिलीबिली देगी YouTube को टक्कर! Android के बाद अब iOS पर लॉन्च को तैयार
  3. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  4. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  5. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  6. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  7. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  10. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »