Vivo Y53i बजट स्मार्टफोन के लॉन्च होने की खबर, 7,990 रुपये में मिलेगा

ऐसा लगता है कि Vivo Y53i बजट स्मार्टफोन को चुपचाप भारतीय मार्केट में उतार दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि यह बीते साल लॉन्च किए गए Vivo Y53 का ही एक वेरिएंट है।

Vivo Y53i बजट स्मार्टफोन के लॉन्च होने की खबर, 7,990 रुपये में मिलेगा

सांकेतिक तस्वीर

ख़ास बातें
  • Vivo Y53i की कीमत 7,990 रुपये (एमआरपी 8,990 रुपये) है
  • Vivo Y53i में है 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  • यह बीते साल लॉन्च किए गए Vivo Y53 का ही एक वेरिएंट है
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि Vivo Y53i बजट स्मार्टफोन को चुपचाप भारतीय मार्केट में उतार दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि यह बीते साल लॉन्च किए गए Vivo Y53 का ही एक वेरिएंट है। चीनी कंपनी वीवो का यह हैंडसेट 'मेड इन इंडिया' के तमगे के साथ आता है। Vivo Y53i की कीमत 7,990 रुपये (एमआरपी 8,990 रुपये) है। देखा जाए तो यह वीवो वाई53 की कीमत से 2,000 रुपये कम है। वीवो ने आधिकारिक तौर पर वीवो वाई53आई के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध कराई है।

इस बीच मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ट्विटर पर Vivo Y53i की तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरों से हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन और कीमत का पता चला है। इस रिटेलर ने हैंडसेट के मार्केट में उपलब्ध होने का भी दावा किया है। ट्वीट की गई तस्वीरों से यह भी पता चला है कि वीवो वाई53आई उन चुनिंदा वीवो स्मार्टफोन में से है जिसे भारत में ही बनाया गया है।
 

Vivo Y53i स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Vivo Y53i एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फनटच ओएस 3.0 पर चलता है। इसमें 5 इंच का क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। इसके साथ 2 जीबी रैम मौजूद हैं। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

Vivo Y53i की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट मौज़ूद है। इसके हार्डवेयर बहुत हद तक वीवो वाई53 से मेल खाते हैं। ऐसे में हैंडसेट में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया जाएगा। स्मार्टफोन में 2500 एमएएच की बैटरी भी होने की उम्मीद है।

Vivo Y53i की सीधी भिड़ंत Xiaomi Redmi 5 से है जिसे भारत में मार्च महीने में लॉन्च किया गया था। वीवो वाई53आई के कमज़ोर स्पेसिफिकेशन की तुलना में शाओमी रेडमी 5 स्मार्टफोन 5.7 इंच के एचडी+ (720x1440 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, 4 जीबी तक रैम तक, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर और 3300 एमएएच बैटरी के साथ आता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन540x960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Y53i price in India, Vivo Y53i, Vivo, Mobiles, Android, India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. पहली बार! एक फोन में दो तरह के डिस्प्ले, LCD और e-ink स्क्रीन के साथ इस कंपनी ने किया पेश
  3. 13 हजार से सस्ता खरीदें OnePlus का फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी, धांसू कैमरा
  4. Honor 600 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, iPhone 17 Pro Max जैसा हो सकता है कैमरा मॉड्यूल
  5. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  6. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  8. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  9. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »