25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ

Xiaomi Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर कंपनी के नए अफॉर्डेबल गेमिंग मॉनिटर हैं।

25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर कंपनी के नए अफॉर्डेबल गेमिंग मॉनिटर हैं।

ख़ास बातें
  • G25 2026 300Hz में कंपनी ने 300Hz का रिफ्रेश रेट दिया है।
  • Redmi G27Q 2026 में 27 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
  • मॉनिटर में 1 ms GtG रेस्पॉन्स टाइम दिया गया है।
विज्ञापन

Xiaomi ने नए गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किए हैं। अफॉर्डेबल प्राइस में ये गेमिंग मॉनिटर 300Hz तक रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आते हैं। मॉनिटर में 25 इंच का IPS पैनल दिया गया है। ये 1ms GtG रेस्पॉन्स टाइम के साथ आते हैं। इनमें 100% sRGB कलर स्पेस कवरेज मिलती है। मॉनिटर में 400 निट्स की SDR ब्राइटनेस दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें सभी जरूरी पोर्ट्स का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के ये नए गेमिंग मॉनिटर अभी घरेलू मार्केट के लिए लॉन्च किए गए हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Xiaomi Redmi G25 2026 Gaming Monitor Price

Redmi G25 2026 सीरीज के गेमिंग मॉनिटर कंपनी ने चीन में पेश किए हैं। Redmi G25 2026 की कीमत 599 युआन (लगभग 8,000 रुपये) है। Redmi G25 2026 300Hz की कीमत 749 युआन (लगभग 10,000 रुपये) है। वहीं, Redmi G27Q 2026 की कीमत 1299 युआन (लगभग 17500 रुपये) है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
  

Xiaomi Redmi G25 2026 Gaming Monitor Features

Xiaomi Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर कंपनी के नए अफॉर्डेबल गेमिंग मॉनिटर हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है Redmi G25 2026 में 25 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 240Hz और 300Hz का रिफ्रेश रेट आता है। तीन मॉडल कंपनी ने लॉन्च किए हैं जिनमें Redmi G25 2026, Redmi G25 2026 300Hz और Redmi G27Q 2026 को शामिल किया गया है। Redmi G25 2026 और Redmi G25 2026 300Hz में 25 इंच IPS पैनल मिलता है। इनमें 1080p का आउटपुट दिया गया है। 

स्टैंडर्ड मॉडल Redmi G25 2026 में 240Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। ये 1ms GtG रेस्पॉन्स टाइम के साथ आते हैं। इनमें 100% sRGB कलर स्पेस कवरेज मिलती है। मॉनिटर में 400 निट्स की SDR ब्राइटनेस दी गई है। G25 2026 300Hz में कंपनी ने 300Hz का रिफ्रेश रेट दिया है। ये गेमिंग मॉनिटर उन यूजर्स के लिए खासतौर पर लॉन्च किए गए हैं जो बजट में गेमिंग डिस्प्ले डिवाइस चाहते हैं। Redmi G27Q 2026 में 27 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह 320 Hz पैनल से लैस है। इस गेमिंग मॉनिटर में 2,560 x 1,440 पिक्सल आउटपुट दिया गया है। यह 400 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। मॉनिटर में 1 ms GtG रेस्पॉन्स टाइम दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »