Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा

फोन ने सिंगल कोर में 2,426 पॉइंट्स का स्कोर किया है। मल्टीकोर टेस्ट में इस फोन में 8,004 पॉइंट्स का स्कोर किया है।

Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S26 सीरीज को कंपनी ने फरवरी में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 से लैस होगा।
  • Samsung Galaxy S26 FE में 8GB की रैम सामने आई है।
  • यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 के साथ आएगा।
विज्ञापन

Samsung Galaxy S26 FE के लॉन्च की आहट होने लगी है। यह फोन बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो गया है। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 से लैस होगा। फोन में 8 जीबी की रैम मिलने वाली है। साथ ही इसके प्रोसेसर का नाम भी सामने आ गया है। Samsung Galaxy S26 FE कंपनी की हालिया लॉन्च Samsung Galaxy S26 सीरीज का सबसे अफॉर्डेबल मॉडल होगा जो जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। आइए जानते हैं Samsung Galaxy S26 FE के बारे में और क्या जानकारी सामने आई है। 

Samsung Galaxy S26 FE को बेंचमार्क लिस्टिंग में देखा गया है। फोन पॉपुलर बेंचमार्क प्लेटफॉर्म Geekbench पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में फोन की रैम, प्रोसेसर और बेंचमार्क स्कोर्स के बारे में पता चलता है। Samsung Galaxy S26 FE में 8GB की रैम सामने आई है। फोन ने सिंगल कोर में 2,426 पॉइंट्स का स्कोर किया है। मल्टीकोर टेस्ट में इस फोन में 8,004 पॉइंट्स का स्कोर किया है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 के साथ आएगा। 

Samsung Galaxy S26 FE में Exynos 2500 SoC का खुलासा हुआ है। Exynos 2500 कंपनी का दस कोर वाला मोबाइल प्रोसेसर है जिसे कंपनी ने जून 2025 में लॉन्च किया था। यह 3nm गेट ऑल अराउंड (GAA) प्रोसेस पर बना है। विशेष रूप से यह पावर एफिशिएंसी और हीट डिसीपेशन को बढ़ाता है। फोन में 128GB और 256GB स्टोरेज के वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। 

Galaxy S26 FE का लॉन्च अब कुछ महीनों दूर कहा जा सकता है। जैसा कि पता चलता है कि फोन एंड्रॉयड 17 से लैस होगा, फोन अगस्त या सितंबर के करीब मार्केट में दस्तक दे सकता है। आमतौर पर कंपनी अपने फैन एडिशन को मेन सीरीज के लगभग 6 महीने के भीतर लॉन्च करती है। फोन का मॉडल SM-S741U बताया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5100mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से किसी स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Refined, well-built design
  • Compact and great for one-handed use
  • Fast performance with the new 2nm chipset
  • Clean One UI experience, long software support
  • कमियां
  • Minimal upgrades over previous generations
  • Same camera hardware reused again
  • Low PWM dimming and still an 8-bit screen
  • Price hike makes value harder to justify
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 2600
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  2. boAt CREST AI के साथ पहले ईयरबड्स Airdopes Prime 800D पेश, जानें सबकुछ
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  10. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »