• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत

Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत

Robot Vacuum Mop 4 में 520ml का डस्टबिन दिया गया है। डिवाइस में 270ml का वाटर टैंक लगा है।

Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत

Photo Credit: ITHome

कंपनी का नया Mijia Robot Vacuum Mop 4 पावरफुल सक्शन पावर के साथ आता है

ख़ास बातें
  • यह 20mm तक ऊंचाई वाले रास्ते पर चढ़ सकता है।
  • इसमें 5200mAh की बैटरी लगी है।
  • सिंगल चार्ज में यह 180 मिनट तक चल सकता है।
विज्ञापन

Xiaomi ने नया Mijia robot vacuum क्लीनर लॉन्च किया है जो बजट प्राइस में पेश किया गया है। कंपनी का नया Mijia Robot Vacuum Mop 4 पावरफुल सक्शन पावर के साथ आता है जो कि 10,000Pa सक्शन करता है। इसमें कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। यह लेजर नेविगेशन को सपोर्ट करता है। यह रूम की सटीक मैपिंग कर लेता है और एक निर्धारित दिशा में चलता हुआ सफाई करता है। एक समय में यह वैक्यूम भी कर सकता है और पौंछा भी लगा सकता है। इसमें डुअल सिस्टम दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Xiaomi Mijia Robot Vacuum and Mop 4 Price

Xiaomi Mijia Robot Vacuum and Mop 4 की कीमत 1,443 युआन (लगभग 19,500 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। सेल 7 अप्रैल से शुरू होगी। यह व्हाइट कलर में लॉन्च किया गया है। 

Mijia Robot Vacuum and Mop 4 Features

Xiaomi का नया Mijia Robot Vacuum Mop 4 10,000Pa सक्शन पावर के साथ आता है। इसमें LDS लेजर नेविगेशन दिया गया है जिससे यह सही दिशा में सफाई करता हुआ चलता है। इसका डिजाइन साधारण है और व्हाइट कलर में यह आता है। इसमें डुअल क्लॉ एंटी टेंगल ब्रश मौजूद है जो बालों को अच्छी तरह से साफ करती है। इसमें 2-इन-1 यूनिट है जो एकसाथ दो काम कर सकती है। यह वैक्यूम भी करता है और पौंछा भी लगाता है। 

Robot Vacuum Mop 4 में 520ml का डस्टबिन दिया गया है। डिवाइस में 270ml का वाटर टैंक लगा है। कंपनी का कहना है कि यह खुले स्थान में 300 स्क्येअर मीटर एरिया कवर करता है। यह 20mm तक ऊंचाई वाले रास्ते पर चढ़ सकता है। यानी एक से दूसरे रूम में यह आसानी से चला जाता है। इसमें 5200mAh की बैटरी लगी है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 180 मिनट तक चल सकता है। कंपनी के अनुसार यह पावरफुल सक्शन के साथ, बेहतर नेविगेशन और ज्यादा देर चलने वाला बैटरी बैकअप देता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  4. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  5. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  6. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  7. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  8. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  9. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  10. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »