• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ Vivo Y35 4G का लॉन्च से पहले पोस्टर लीक, जानें स्पेसिफिकेशंस

50MP कैमरा, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ Vivo Y35 4G का लॉन्च से पहले पोस्टर लीक, जानें स्पेसिफिकेशंस

कैमरा की बात करें तो Vivo Y35 4G में पीछे की ओर 3 रियर कैमरा सेंसर हैं, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा है।

50MP कैमरा, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ Vivo Y35 4G का लॉन्च से पहले पोस्टर लीक, जानें स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Mahesh

ख़ास बातें
  • Vivo Y35 4G में 6.58 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y35 4G में पीछे की ओर 3 रियर कैमरा सेंसर हैं।
  • Vivo ने इंडोनेशिया ने Vivo Y35 4G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
बीते हफ्ते Vivo ने इंडोनेशिया ने Vivo Y35 4G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। अब कंपनी इस डिवाइस को जल्द ही भारत में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इस स्मार्टफोन की ऑफिशियल लॉन्च के बारे में अभी जानकारी नहीं है। हालांकि, महेश टेलीकॉम द्वारा लीक किए गए एक ऑफिशियल पोस्टर से पता चलता है कि यह जल्द ही लॉन्च होगा।

पोस्टर से पता चलता है कि यह फोन गोल्ड और ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा। इसके अलावा पोस्टर यह भी कंफर्म करता है कि इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा और 44W फास्ट चार्जिंग मिलेगा। वीवो वाई35 की भारत में कीमत करीबन 15,000 रुपये होने की संभावना है।
 

Vivo Y35 4G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Vivo Y35 4G में 6.58 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन है। पैनल के अपर सेंटर में वाटर-ड्रॉप नॉच मौजूद है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 680 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन 8GB वर्चुअल मेमोरी एक्सपेंशन का भी सपोर्ट करता है।

कैमरा की बात करें तो Vivo Y35 4G में पीछे की ओर 3 रियर कैमरा सेंसर हैं, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉइड 12 पर बेस्ड फनटच ओएस 12 पर काम करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी मोटाई 8.28 mm और वजन 188 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »