• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Y35 अचानक हुआ सस्ता, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन को खरीदने के लिए लिमिटेड है ऑफर

Vivo Y35 अचानक हुआ सस्ता, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन को खरीदने के लिए लिमिटेड है ऑफर

Vivo Y35 में EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo Y35 अचानक हुआ सस्ता, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले फोन को खरीदने के लिए लिमिटेड है ऑफर

Photo Credit: Vivo

Vivo Y35 4G में 6.58 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y35 में 6.58 इंच की LCD डिस्प्ले है, रेजोल्यूशन 2408×1080 पिक्स्ल है
  • Vivo Y35 में EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Vivo Y35 में 5000mAh की बैटरी है जो 44W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
विज्ञापन
Vivo Y35 खरीदने का सोच रहे हैं तो कंपनी अपने इस फोन पर तगड़ा ऑफर लेकर आई है, जिसे भारी डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है। Vivo Y35 में 50 मेगापिक्सल का कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Vivo Y35 पर मिलने वाले डिस्काउंट के साथ-साथ फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y35 की कीमत और ऑफर


Vivo Y35 की कीमत में भारी कटौती हो गई है, जिसे 17,499 रुपये के बजाय 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ग्राहकों को ICICI, SBI, Yes Bank, Federal Bank, AU Small Finance और IDFC First Bank कार्ड से भुगतान पर 1,000 रुपये तक लाभ मिल सकता है। ग्राहकों को V-शील्ड प्रोटेक्शन प्लान जैसे अन्य लाभ भी मिल सकते हैं। नई प्रभावी कीमत आज 12 जून, 2023 से Vivo इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर लागू होगी।


Vivo Y35 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Vivo Y35 में 6.58 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, जिसके साथ अनलॉक के लिए फेस वेक फीचर भी शामिल है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Funtouch OS 12 पर काम करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो वीवो के इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है। स्टोरेज के लिए इस फोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Vivo के इस फोन में EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सुपर नाइट कैमरा, 2 मेगापिक्सल बोकेह कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। प्रोसेसर के लिए यह फोन Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। सेंसर के लिए इसमें एक्सेलेरोमीटर सेंसर, लाइट सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, फिजिकल जायरोस्कोप सेंसर, ई-कंपास सेंसर और साइड फिंगरफ्रिंट स्कैनर दिया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »