Vivo Y17 के लिए भारत में हो रही Android 11 टेस्टिंग, कंपनी ने की पुष्टि

Vivo Y17 भारत में Android 11 की टेस्टिंग कर रहा है, जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने ट्विटर के माध्यम से की है। ग्रेस्केल टेस्टिंग के बाद जैसे ही यह पुष्टि हो जाएगी कि इस अपडेट में किसी प्रकार का गंभीर बग मौजूद नहीं है, वैसे ही इस अपडेट को व्यापक संख्या के यूज़र्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 29 मई 2021 11:05 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y17 को मिल रहा है अपना दूसरा बड़ा अपडेट
  • फिलहाल, वीवो वाई17 अपडेट का चैंजलॉग पेश नहीं किया गया है
  • फोन में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
Vivo Y17 भारत में Android 11 की टेस्टिंग कर रहा है, जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने ट्विटर के माध्यम से की है। ग्रेस्केल टेस्टिंग के बाद जैसे ही यह पुष्टि हो जाएगी कि इस अपडेट में किसी प्रकार का गंभीर बग मौजूद नहीं है, वैसे ही इस अपडेट को व्यापक संख्या के यूज़र्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। वीवो वाई17 स्मार्टफोन को भारत में एंड्रॉयड 9 पाई आधारित Funtouch OS 9 के साथ अप्रैल 2019 में लॉन्च किया गया था। हालांकि, बाद में इसके लिए एंड्रॉयड 10 आधारित Funtouch OS 10 अपडेट ज़ारी किया गया। जैसा कि Vivo ने दो साल के अपडेट का वादा किया है, एंड्रॉइड 11 अपडेट अपने दो साल के मार्के में थोड़ा लेट ज़ारी किया गया है।

Vivo ने एक ट्वीट का जवाब देते हुए कंफर्म किया कि Vivo Y17 फोन को भारत में Android 11 अपडेट मिल रहा है। हालांकि, वीवो ने यह भी उल्लेख किया कि स्मार्टफोन के लिए अपडेट फिलहाल ग्रेस्केल टेस्टिंग से गुज़र रहा है और यदि इस अपडेट में किसी भी प्रकार का गंभीर बग नहीं मिलता है तभी इसे व्यापक रूप से रोलआउट कर दिया जाएगा। इस ट्वीट को सबसे पहले PiunikaWeb द्वारा स्पॉट किया गया था।
 

फिलहाल, अपडेट के लिए चैंजलॉग से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा, अपडेट के फर्मवेयर वर्ज़न या फिर साइज़ की भी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
 

Vivo Y17 specification

इसमें 6.32 इंच एचडी+ (720×1544 पिक्सल) हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.3:9 है। फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच भी है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए वीवो ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है।
Advertisement

अब बात Vivo Y17 के कैमरा सेटअप की। फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है, 8 मेगापिक्सला का सुपर वाइड एंगल कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। इसके अलावा अपर्चर एफ/2.4 वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।

Vivo Y17 का 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उतारा गया है। कनेक्टिविटी के लिए 4 जी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई (2.4+5.0 गीगाहर्ट्ज़), जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी 2.0 पोर्ट दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो डुअल इंज़न फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 159.43×76.77×8.92 मिलीमीटर और वज़न 190.5 ग्राम है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Looks good
  • Lots of storage space
  • Useful features in Funtouch OS
  • Bad
  • Weak processor
  • Average display quality
  • Mediocre photo and video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.35 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1544 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.