Vivo Y17 की कीमत में हुई कटौती, जानें नया दाम

Vivo Y17 खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। Vivo ने हाल ही में वीवो वाई17 की कीमत में कटौती कर दी है, यहां जानें नया दाम।

Vivo Y17 की कीमत में हुई कटौती, जानें नया दाम

Vivo Y17 की कीमत में हुई कटौती, जानें नया दाम

ख़ास बातें
  • Vivo Y17 में है मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर
  • Vivo Y17 में है 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज
  • 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है वीवो वाई17 में
विज्ञापन
Vivo Y17 खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। Vivo ने हाल ही में वीवो वाई17 की कीमत में कटौती कर दी है, साथ ही Vivo V15 का दाम भी कम कर दिया गया है। याद करा दें कि Vivo Y17 को कंपनी ने पिछले महीने भारत में लॉन्च किया था। Vivo Y17 की अहम खासियतों की बात अगर बात करें तो यह फोन 6.53 इंच के डिस्प्ले, तीन रियर कैमरे और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है। Vivo Y17 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो डुअल-इंज़न फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। आइए अब आपको Vivo Y17 की भारत में नई कीमत के बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Vivo Y17 की भारत में नई कीमत

वीवो वाई17 को पिछले महीने भारत में 17,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब Vivo Y17 की कीमत 2,000 रुपये कम कर दी गई है। कीमत में कटौती के बाद अब Vivo Y17 को 15,990 रुपये में बेचा जाएगा। Vivo Y17 को नई कीमत के साथ ई-कॉमर्स साइट Amazon, Flipkart और वीवो के ई-स्टोर पर लिस्ट कर दिया गया है। मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने भी ट्वीट करके ऑफलाइन स्टोर पर वीवो वाई17 की नई कीमत को कंफर्म किया है।  

यह भी पढ़ें-  Vivo Y17 में कितना दम? पहली नज़र में
 

Vivo Y17 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम वाला वीवो वाई17 (Vivo Y17) एंड्रॉयड पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। इसमें 6.32 इंच एचडी+ (720×1544 पिक्सल) हेलो फुलव्यू डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.3:9 है। फोन के फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच भी है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए वीवो ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है।

अब बात Vivo Y17 के कैमरा सेटअप की। फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है, 8 मेगापिक्सला का सुपर वाइड एंगल कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। इसके अलावा अपर्चर एफ/2.4 वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।

Vivo Y17 का 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उतारा गया है। कनेक्टिविटी के लिए 4 जी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई (2.4+5.0 गीगाहर्ट्ज़), जीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी 2.0 पोर्ट दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो डुअल इंज़न फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 159.43×76.77×8.92 मिलीमीटर और वज़न 190.5 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great battery life
  • Looks good
  • Lots of storage space
  • Useful features in Funtouch OS
  • कमियां
  • Weak processor
  • Average display quality
  • Mediocre photo and video quality
डिस्प्ले6.35 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1544 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo, Vivo Y17, Vivo Y17 Price in India, Vivo India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  2. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  3. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  4. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  6. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  7. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  8. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  9. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  10. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »